OMG! बने हैं इतने अजब-गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे हैरान
डिजिटल डेस्क । दुनिया इतने कारनामें होते हैं किन उन्हें सहेजने के लिए एक बुक बनाई गई है। जिसका नाम गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस बुक में तमाम अजब-गजब रिकॉर्ड्स को जगह दी गई है। कहीं सबसे लंबे नाखून तो कहीं बालों से प्लेन खींचना का रिकॉर्ड इस बुक में दर्ज हैं। इस बुक में सहेजे गए सभी कारनामे बेहद हैरान करने वाले हैं। वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी लोगों ने बनाए, जिनके बारे सुना तो बिल्कुल नहीं होगा, लेकिन हमारा दावा है कि आपने उनके बारे में सोचा भी नहीं होगा। आइए आपको बताते है कुछ ऐसे ही वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/93bc12a3fdfd5d56474a5d5e5dcb1655.jpg)
दुनिया में कई जानवर कुछ अनोखी चीजें कर जाते हैं। 2012 में कैलिफोर्निया के एक परिवार के तोते ने सबसे ज्यादा बोतलें/ कैन खोलकर रिकॉर्ड बनाया. जैक नाम के तोते ने एक मिनट में 35 कैन खोलीं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/icecream.jpg)
अमेरिका के ऐलन गंज ने 67 सालों तक बच्चों को आइसक्रीम बेचने का काम किया है। 1947 में 10 साल की उम्र में ऐलन ने आइसक्रीम एक कार्ट पर बेचना शुरु किया। 1977 में ऐलन ने ट्र्क से आइसक्रीम बेचनी शुरु की।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/most-fingers-and-toes-on-floor_tcm55-409810.jpg)
सबसे ज्यादा उंगलियां होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के देवंद्र सूथार के नाम है। गुजरात के रहने वाले देवेंद्र जन्म से ही पॉलीडैक्टेलिज्म नामक बिमारी से ग्रसित थे। इसकी वजह से उनके हाथों और पैरों में ज्यादा उंगलियां है। देवेंद्र के हाथो में 14 उंगलियां हैं तो पैरों में भी। आम इंसान के हाथ में कुल 10 और पैर में 10 उंगलियां होती हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/stairs.jpg)
चीन के ली लोंगलोंग के नाम सर के बल सबसे ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड है। ली ने 2015 में कुल 36 कदम सीढि़या सर के बल चढ़कर ये कारनामा किया।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/t-shirt.jpg)
कपड़े पहनना भी एक कला है और इसी वजह से दुनिया में कई जगह ज्यादा से ज्यादा कपड़े एक बार में पहनने का कॉम्पिटिशन होता है। श्रीलंका के सनथ बंदारा ने 2011 में एक बार में कुल 257 टी-शर्ट्स पहनीं और एक नया रिकॉर्ड बनाया।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/do_not.jpg)
स्विट्जरलैंड के जीन फ्रांसोइस वर्नाती के नाम सबसे ज्यादा Do Not Disturb होटल साइन जमा करने का रिकॉर्ड है। आम तौर पर जब लोग किसी होटल में ठहरते हैं तो उन्हें Do Not Disturb लिखा एक साइन बोर्ड दिया जाता है जिसे वो अपने कमरे के बाहर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से दूसरे लोगों को ये आगाह किया जाता है कि आपको तंग न किया जाए। जीन ने 8 हजार 888 ऐसे साइन बोर्ड इकट्ठा कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
Created On :   18 Oct 2018 7:01 AM GMT