साथी मोर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ मोर, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

Ajab-Gajab: Peacock attended funeral of fellow peacock, people become emotional
साथी मोर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ मोर, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
अनोखी अंतिम यात्रा साथी मोर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ मोर, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

डिजिटज डेस्क, नई दिल्ली। दो व्यक्तियों के बीच लगाव होना आम बात है। यह ​ना सिर्फ इंसानों बल्कि पशु पक्षियों के बीच भी देखा जाता है। कई बार आपने दो इंसानों के बीच गहरा प्यार देखा होगा। वहीं बिछड़ने पर हमें बहुत दु:ख होता है। उस समय की पीड़ा को कोई नहीं समझ सकता। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो कि एक मोर की मौत का है। यहां दूसरे मोर का प्यार देखकर कोई भी भावुक हो सकता है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मोर की मौत के बाद दो व्यक्ति उसे अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम लेकर जा रहे हैं। वहीं दूसरा मोर अपने साथी की अंतिम यात्रा में दोनों व्यक्ति के पीछे-पीछे मोक्षधाम तक जाता है। 

हैरान कर देने वाली जगह, यहां होती है सिर्फ 40 मिनट की रात

यह है पूरी कहानी
नागौर जिले के रेण गांव की थला की ढाणी में एक परिवार के तीन मोर एक साथ रह रहे थे। जिसमें से एक मोर की मौत हो जाती है। जब दो व्यक्ति मरे हुए मोर को दफनाने के लिए मोक्षधाम लेकर जाते हैं तो उनके पीछे-पीछे दूसरा साथी मोर भी अंतिम संस्कार करने के लिए मोक्षधाम तक जाता है। मोरों को पालने वाला परिवार भी बहूत दु:खी है। राष्ट्रीय पक्षी मोर को पालने वाले परिवार का कहना है कि उनके फॉर्म हाउस पर पिछले चार सालों से तीन-चार मोर रोज दाना चुगने के लिए आते थे। वह धीरे-धीरे परिवार के साथ घुलमिल गए थे। मोरों के साथ ही खाना खाया करते थे और उनके साथ खेलते थे। 

लेकिन कुछ दिनों से एक मोर बीमार हो गया और उसने दाना-पानी लेना बंद कर दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जब वह मरे हुए मोर को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम ले जा रहे थे। तभी दूसरा मोर भी हमारे पिछे चल रहा था। वह साथी के अंतिम संस्कार तक साथ रहा। सोशल मीडिया पर जिस किसी ने इस वायरल वीडियो को देखा है। वह इस प्रकार के अनोखे प्यार को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाया।

वैज्ञानिकों का दंग कर देने वाला खुलासा, सूर्य का अस्तित्व होगा खत्म, पृथ्वी पर छाएगा अंधेरा

जानिए क्या है विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि पशु पक्षियों की जो प्रजातियां ज्यादा सामाजिक होती हैं। उनकी प्रतिक्रिया भी ज्यादा गहरी होती है। इसके बाद वह इंसानों के जैसे प्रतिक्रियाएं देती हैं। यदि दो जीवों के बीच घनिष्ठता बढ़ जाती हैं। तो उनमें से किसी एक की मोत हो जाने पर दूसरे को दु:ख होता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोरों की घनिष्ठता और शोक दोनों देखने को मिलता है।

Created On :   5 Jan 2022 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story