- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
महाराष्ट्र का शेतफल गांव, जहां हर घर में पाले जाते हैं जहरीले सांप

डिजिटल डेस्क, महाराष्ट्र। हम में से कई सारे ऐसे लोग होते हैं जो जानवर पालने के शौकीन होते हैं। कुत्ते, बिल्ली, तोते पालना तो आम बात है लेकिन कभी क्या ये सुना है कि लोग घरों में सांप भी पालते हैं। जी हां बात जरुर चौकाने वाली है मगर है बिल्कुल सही। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहें हैं, जहां सांप की पूजा नहीं बल्कि उनको घरों में पाला जाता है।
दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां कई जानवरों की पूजा की जाती है। इनमें से सांप भी एक है। आमतौर पर आपने भारत में लोगों को सांप को भगवान शिव का रूप मान उसकी पूजा करते देखा होगा लेकिन पालते हुए कभी नहीं देखा होगा। तो आज जानिए हमारे साथ एक ऐसी ही जगह के बारे में।
महाराष्ट्र के सोलापुर जिला के एक गांव में लोग जहरीले कोबरा सांप के साथ दोस्तों की तरह रहते हैं। इस गांव के लोग हर घर में कम से कम एक कोबरा जरुर पालते हैं और हैरानी की बात तो यह है कि यहां लोग सांपों की भी बिलकुल कुत्ते- बिल्ली की तरह ही देखभाल करते हैं।
यहां पर ये सांप किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं पहुंचाते हैं। कहा जाता है कि आजतक यहां पर किसी को भी सांप ने नहीं काटा। हर साल इस अनोखे गांव को देखने के लिए यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस गांव का नाम शेतफल है। जहां लोग सांपों की पूजा करते हैं। बता दें कि इस गांव में सांपों के कई मंदिर भी बने हुए है।
इस गांव में स्कूल, कॉलेज के अलावा पब्लिक प्लेस पर भी सांप घूमते दिखाई देना बिलकुल आम बात है। यहीं नहीं इस गांव के छोटे बच्चे भी सांपों के साथ खेलते हैं। शेतफल गांव में मकान पक्का हो या कच्चा, हर घर में सांपों के रहने के लिए जगह बनाई जाती है। यहां अधिकतर घर कच्चे हैं, लेकिन घरों की छत पर छेद में सांपों के बैठने के लिए जगह होती है, या ये कहे कि बनाई जाती है तो कोई बड़ीं बात नहीं होगी। शेतफल गांव वालों के कहे अनुसार ऐसा माना जाता है कि यही वजह है जो यहां सांप किसी को काटता नहीं है और यहां के लोग सांप को मारते भी नहीं हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।