इन जगहों पर भूलकर भी ना जाएं पर्यटक, जान का हो सकता है खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश व दुनिया में कई खूबसूरत जगह है जहां घूमना हमें बेहद पसंद होता है। लेकिन कई सारी जगह ऐसी भी हैं जहां पर हमे भूल कर भी नहीं जाना चाहिए। इन जगहों पर जाने से आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। कुछ जगह प्राकृतिक रुप से डरावनी हैं तो कुछ अपने आप में रहस्य का विषय बनी हुई हैं। इन जगहों पर जाना भारी भी पड़ सकता है।
जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक वैसे ही इस धरती पर कई सुंदर स्थानों के साथ कई खतरनाक जगह भी हैं। तो आईए जानते हैं ऐसी अजब-गजब स्थानों के बारे में जहां जाने का खतरा हमें कभी नहीं मोल लेना चाहिए।
पार्ले-जी नहीं खाया तो होगी अनहोनी! इस अफवाह ने कई गावों में खत्म किया बिस्किट का स्टॉक
1. नॉर्थ सेंटीनल द्वीप, भारत
अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटीनल द्वीप में बाहरी लोगों के जाने पर प्रतिबंध है। कहा जाता है कि यहां पर आज भी 60 हजार साल पुराने इंसानी कबीले के लोग रहते हैं। यहां पर पहुंचने का एक मात्र साधन नाव है। लेकिन यहां जो भी जाता है, वो वापिस नहीं आता। 60 हजार साल पुराने इंसानी कबीले के रहने वाले लोगों का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं हैं। नॉर्थ सेंटीनल द्वीप में रहने वाली इस जनजाति को और साथ ही उनके इलाके को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस कबीले पर जाने वाले लोगों पर कबीले वाले हमला कर देते हैं और उन्हें मार भी देते हैं। उन लोगों को बाहरी दुनिया का हस्तकक्षेप पसंद नहीं हैं।
2. नाग आइलैंड, ब्राजील
यह आइलैंड ब्राजिल के प्रमुख शहर साओ पाओलो से करीब 36 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है कि इस जगह पर नागों का राज है। यहां पर नागों की कुल 4000 प्रजातियां पाई जाती हैं। वहां रहने वाली सांपों की प्रजातियों को खतरनाक सापों में गिना जाता है। नाग आइलैंड पर जाने वाला कभी वापिस नहीं आता। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लोगों को वहां जाने के लिए अनुमति नहीं दी है।

3. हर्ड द्वीप, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित हर्ड आइलैंड को एक ज्वालामुखीय द्वीप कहा जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर से निकला है। इस द्वीप पर आज भी ‘बिग बेन’नाम का ज्वालामुखी सुलग रहा है। यह द्वीप 370 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इस द्वीप पर सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण की वजह से पर्यटकों के जाने पर रोक है।
:max_bytes(150000):strip_icc()/GettyImages-596180504-5bcc02f84cedfd0026f426be.jpg)
दो बच्चों ने सीएम और पीएम को दांत टूटने पर लिखा लेटर
4. राजा किन शी हुआन का मकबरा, चीन
किन शी हुआन के मकबरे में हजारों सैनिकों की मूर्तियां स्थापित है। 210 ईसा पूर्व में चीनी सम्राट किन शी हुआन की हत्या की गई थी। मकबरे के बाहर ही कई तरह के ट्रैप लगाए हुए हैं। कहा जाता है कि करीब 2000 साल से यह जगह संरक्षित है। चीन की सरकार ने यहां रिसर्च तक पर भी रोक लगा रखी है। यहां पर आम लोग व वैज्ञानिक कोई नहीं जा सकता। यह जगह अपने आप में रहस्य मानी जाती हैं।

5. बैरन द्वीप, भारत
भारत का यह इकलौता द्वीप है जहां पर ज्वालामुखी है। इस जगह पर सुरक्षा कारणों के चलते कोई नहीं जाता। लोगों के इस द्वीप पर ना जाने के कारण ही इसको बैरन द्वीप कहा जाता है।

Created On :   4 Oct 2021 5:31 PM IST












