दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, खाने के लिए खर्च करना पड़ सकती है महीनेभर की सैलरी

Amazing: worlds most expensive French fries, may have to spend a months salary to eat
दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, खाने के लिए खर्च करना पड़ सकती है महीनेभर की सैलरी
अजब गजब दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, खाने के लिए खर्च करना पड़ सकती है महीनेभर की सैलरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे हों या बड़े आलू से बनने वाली साधारण सी फ्रैंच फ्राइज लोगों को बेहद पसंद आती है। साइड डिश होने के बावजूद अमेरिका में सालाना लगभग 4.5 अरब फ्रैंच फ्राइज बेची जाती हैं। इस आकड़े से समझा जा सकता है कि लोगों को फ्रैंच फ्राइज कितनी पसंद है।  लेकिन क्या हो जब आपको एक फ्रैंच फ्राइज के लिए अपनी महीनेभर की सैलरी चुकाना पड़ जाए। शायद यह जानकार आपको हैरानी हो लेकिन सच है। 

दरअसल, अमेरिका के न्यू यॉर्क के एक रेस्टोरेंट ने मामूली फ्राइज को और काफी कीमती बना दिया है। यहां फ्रेंच फ्राइज़ के एक पोर्शन की कीमत इतनी है जितनी कि कई लोगों की करीब एक या दो माह की सैलरी। 

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
अपनी कीमत से लोगों के होश उड़ा देने वाली इस फ्रेंच फ्राइज़ का नाम ‘Crème dela Crème Pommes Frites’ है। न्यूयॉर्क में मौजूद Serendipity Restaurant में फ्रेंच फ्राइज़ के एक पोर्शन की कीमत 200$ यानि भारतीय मुद्रा में 15,250 रुपए रखी गई है। ये दुनिया में अब तक की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज़ है, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने साल 2021 में इसे दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज़ घोषित किया था। 

हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो गिनीज़ बुक वालों ने अपने इंस्टाग्राम शेयर किया है। जिसे अब तक 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। गोल्ड प्लेटेड फ्रेंच फ्राइज़ खाते हुए शख्स को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। 

सोने से की जाती है डस्टिंग
इस फ्रेंच फ्राइज़ को बनाने के लिए महंगे और हाई क्वालिटी के आलू का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही Vintage 2006 शैंपेन, जे ली ब्लैंक फ्रेंच शैंपेन विनेगर, ट्रफल सॉल्ट, ट्रफल ऑयल, खास किस्म की चीज़, बटर के साथ-साथ 23 कैरेट के एडिबल गोल्ड की डस्टिंग की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस रेस्टोरेंट में इससे भी महंगी कई तरह की डिश परोसी जाती है। यहां मिलने वाली सबसे महंगी डेज़र्ट भी $25,000 यानि 19 लाख रुपए की मिलती है।

Created On :   28 March 2022 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story