इस कुएं का पानी बना देता है हर चीज को पत्थर, जाने क्यों?

Anything dropped in this well, it becomes the stone why
इस कुएं का पानी बना देता है हर चीज को पत्थर, जाने क्यों?
इस कुएं का पानी बना देता है हर चीज को पत्थर, जाने क्यों?

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बरसों तक पत्थर की मूरत बनी रही अहिल्या को आखिर राम मिले और उसे मुक्ति मिली। लेकिन इंग्लैंड में अभी भी एक ऐसा कुआँ है जिसे अपने राम की तलाश है। सोच में पड़ गये होंगे आप भी। दरअसल इंग्लैंड एक ऐसा कुआं है,जिसका पानी हर चीज़ को पत्थर में बदल देता है। कहते है कि प्रकृति की गोद में बहुत रहस्य दफन है। जिनका जवाब आजतक साइंस भी नहीं दे पाया है। बस ये समझिये कि ये कुआं एक ऐसे ही रहस्य को अपने अंदर दबाये हुआ है।
आसपास के रहने वाले लोग इस कुएं को डरावना कुआं कहते है। इस कुएं में जो भी चीज़ आती है। वह अपने आप पत्थर में बदल जाती है। यह कुआं पूरी दुनिया में अपने रहस्यमयी पानी को लेकर फेमस है। यह कुआं इंग्लैंड के न्यर्जबरो में हैं। यहाँ आने वाले टूरिस्ट इस कुएं के पानी में अपना कुछ भी सामान डाल जाते है और जब घूमकर कुएं पर दोबारा पहुंचते हैं तो उनका सामान पत्थर में बदला हुआ मिलता है। इस कुएं में कुछ भी गिरे चाहे वो पत्ती, लकड़ियां या फिर जीव ही क्यों ना हो सब कुछ पत्थर में बदल जाता है। इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाने से डरता हैं।

हालांकि इस रहस्यमयी कुएं का सच अब भी एक पहेली बना हुआ है। वैज्ञानिकों की माने तो इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे रासायनिक तत्वों की मात्रा काफी अधिक है। जो सामान को पत्थर में बदल देता है।

Created On :   12 Aug 2017 6:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story