धान के खेतों में उतर आई मोनालिसा, खेत में कलाकृति बनाने का अजब है मकसद

Beautiful artwork made in paddy fields
धान के खेतों में उतर आई मोनालिसा, खेत में कलाकृति बनाने का अजब है मकसद
अजब -गजब धान के खेतों में उतर आई मोनालिसा, खेत में कलाकृति बनाने का अजब है मकसद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर इंसान की रुची अलग अलग होती है। सभी लोग अपनी कला का प्रदर्शन अलग-अलग तरीके से करते हैं। कुछ लोग अपने रंगो को कैनवस पर सजाते हैं, तो कुछ लोगों को अपने रंगो को सजाने के लिए इन कैनवस की भी जरुरत नहीं होती। कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कहीं न कहीं कर ही लेता है। ऐसे लोगों की कला देख कर लोग सोचते रह जाते हैं, कि आखिर यह हुआ कैसे। इस वक्त जापान में कुछ लहलहाते हुए खेतों के अंदर नायाब कलाकृतियां दिखाई दे रही हैं।

किसान धरती पर सिर्फ अनाज ही नहीं उगाता बल्कि उसे सजा-धजाकर भी रखता है। जापान में धान की पैदावार खूब होती है। साथ ही साथ जापान का इतिहास और संस्कृति में धान का एक अहम हिस्सा इसकी बुवाई और खेतों की बनावट भी है। इसी से जुड़ी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@barry21p)

लहलहाते खेतों में 3D मास्टरपीस
वायरल हो रही तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं, कि लियोनार्दो द विंसी की मशहूर पेंटिंग मोनालिसा बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर एक और महिला का फोटो दिखाई दे रहा है। ये अद्भुत तस्वीरें जापान के धान के खेतों की हैं। ये खेत जापान के आओमोरी प्रांत के इनकादते गांव के बताए जा रहे हैं। जो धान के खेतों के लिए काफी मशहूर है।  इन तस्वीरों को कोहन पैडी फील्ड से बनाया गया है। इस तरह की कला को बना कर किसान चावल की उत्पादों को बढ़ावा देते हैं और किसानों को प्रोत्साहित करने कोशिश कर रहे है।

 कला देख हैरान हो गए लोग
इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @BONDGIRLRAQUEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसी के साथ यभी बताया गया की इसे बनाने में 7 अलग-अलग तरह के पौधों का  प्रयोग किया गया हैं। धान के खेतों की ये कलाकारी जापानी इतिहास-संस्कृति और समाज के बारे में बात करती है। 

Created On :   8 Sep 2022 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story