मिला 16 वीं शताब्दी का विशाल कब्रिस्तान, यहां इमारतों में दफन हैं लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस जगह को "सिटी ऑफ द डेड" यानी "मुर्दो का शहर" के नाम से जाना जाता है। यह जगह 5 ऊंचे पहाड़ों के बीच छिपी है। यह रूस के उत्तरी ओसेटिया के सुदूर वीरान इलाके में दर्गाव्स गांव मौजूद है। यहां पर सफेद पत्थरों से बनी अनगिनत तहखानानुमा इमारते हैं। इनमें से कुछ 4 मंजिला ऊंची हैं जहां लोगों के शवों को दफनाया गया है।
जो इमारत जितनी ऊंची है उसमें उतने ही ज्यादा शव हैं। इस तरह से हर मकान में एक कब्र है और हर कब्र में अनेक लोगों के शव दफनाए गए हैं।
बेहद डरावनी
यह जगह 16 वी शताब्दी का एक विशाल कब्रिस्तान बताई जाती है। हर इमारत एक परिवार विशेष से सम्बंधित है जिसमे केवल उसी परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है। इस जगह को लेकर मान्यता है कि यहां गया कोई भी शब्स कभी लौटकर वापस नहीं आता। पहाड़ियों पर मौजूद ये इमारतें बेहद डरावनी हैं।
असामान्य खोजें
पुरातत्वविदों ने इस जगह को लेकर कुछ असामान्य खोजें भी की हैं। यहां बनी कब्रों के पास नाव भी मिली हैं। नाव के पीछे मान्यता ये है कि आत्मा को स्वर्ग तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी होती हैए इसलिए उसे नाव पर रखकर दफनाया जाता है। हालांकि इस जगह को लेकर कई रहस्य अब भी बरकरार हैं। यहां एक कुआं भी पुरातत्वविदों को मिला है, जिसमें कुछ पुरातन सिक्के पाए गए हैं।




Created On :   28 Aug 2017 12:29 PM IST












