गाय पर लगे संगीन आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Cow accused of killing child, police arrested
गाय पर लगे संगीन आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजब -गजब गाय पर लगे संगीन आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में 195 देश हैं और उन सभी देशों के आपने अलग-अलग कानून हैं। हालांकि जानवरों पर ये कानून लागू नहीं होते। हमारा कहने का मतलब यह है , कि अगर किसी जानवर के मारन से इंसान की मौत हो जाए तो क्या उस जानवर पर किसी तरह का केस दर्ज होगा। भारत में भले ही ऐसा न होता हो पर अफ्रीका के कुछ जगह ऐसा ही होता है। 

बताया जा रहा हैं, कि अफ्रीका के दक्षिण सूडान में पुलिस ने एक गाय और उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। इस में मालिक की कोई गलती नहीं है, लेकिन उस की गाय पर आरोप लगाया जा रहा है, कि उसने एक 12 साल के बच्चे पर बेरहमी हमला कर दिया जिसकी वजह से उस बच्चे की मौत हो गई। दक्षिण सूडान की पुलिस की ओर से एक अजीबोगरीब बयान भी जारी किया गया है, एक महीने पहले ही एक भेड़ पर भी ऐसा ही आरोप लग चुका है और उसे 3 साल की जेल हो चुकी है। 

गाय ने की बच्चे की हत्या
ये सब सुनने में आप को भले ही अजीब लग रहा है। दक्षिण सूडान की लेक्स सिटी की पुलिस की ओर से 12 साल के बच्चे की मौत का जिम्मेदार एक गाय को बताया गया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एक गाय ने बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया और हमला इतनी जोर से हुआ कि बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक हत्या के मामले में गाय और उस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाय को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, वही बच्चे का शव घरवालों को सौंप दिया गया। खास बात तो यह है, की इस मामले में मवेशी को जेल की सज़ा हो सकती है और उस के मालिक पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है। 

इसे पहले भेड़ को भी हो चुकी है जेल

अजीब बात तो यह हैं, की सूडान में यह  दूसरा मामला है, जिसमें मवेशियों को हत्या के आरोपी जेल भेजा गया हैं। करीबन एक महीने पहले 45 साल की महिला की हत्या के आरोप में इसी तरह एक भेड़ को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भेड़ के मालिक को बेगुनाह माना गया लेकिन भेड़ को 3 साल तक जेल में रहना पड़ा।
 

Created On :   8 Jun 2022 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story