भारत के कुछ अविश्वसनीय तथ्य जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों

few things of India which definitely you are not aware of
भारत के कुछ अविश्वसनीय तथ्य जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों
भारत के कुछ अविश्वसनीय तथ्य जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत वास्तव में इतिहास, संस्कृति और परंपरा का जन्म स्थान है। इतनी सारी खोजों के साथ, विदेशी वास्तुकला, संस्कृतियों, धर्मों और निःस्वार्थ भाईचारे का ये देश प्रतीक है, जो भारत को असाधारण बनाता है। ऐसे ही कुछ अविश्वसनीय तथ्य हमारे देश के बारे में है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

 

Image result for floating post office

 

फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस

हम सभी जानते हैं कि भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा डाकघर हैं, लेकिन आप शायद ही ये बात जानते होंगे की भारत में एक फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस भी है। ये डाकघर श्रीनगर में स्थित है और इसका उद्घाटन अगस्त 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया था।

 

Related image

 

हाथियों का भी होता है स्पा

तमिलनाडु में पुणथूर कोट्टा हाथी यार्ड एक कायाकल्प केंद्र है, जहां हाथियों को स्पा कराने के बाद उन्हें शानदार और पौष्टिक आहार मिलता है।

 

Image result for kabaddi indian team

 

आज तक भारत ने कोई भी कबड्डी मैच नहीं हारा

भारत ने अब तक छह कबड्डी विश्व कप (सर्कल स्टाइल) जीते हैं और इन सभी टूर्नामेंटों में भारत कभी नहीं हारा है।

 

Image result for old monk rum

ओल्ड मोंक रम 

ये पौराणिक रम भारत की है और बहुत मशहूर भी है। ओल्ड मोंक कि डिमांड यहां के युवाओं के बीच काफी है। इसे इंडियन डार्क रम के नाम से भी जाना जाता है।

 

Image result for peter england

 

पीटर इंग्लैंड और लुई फिलिप हैं भारत के ब्रांड 

आपने पुरुषों को इन ब्रांडों के नाम से शो ऑफ करते देखा होगा। वो ऐसे बताते है जैसे कि ये यू.के. का कोई ब्रांड हो, लेकिन ये दोनों ही ब्रांड असल में आदित्य बिरला ग्रुप के हैं जो भारत की ही कंपनी है। पीटर इंग्लैंड और किंग लुई फिलिप भारत में सबसे बड़े मेन्सवेअर ब्रांडों में से एक है।

Created On :   24 May 2018 10:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story