कुत्ते से बुलट बाबा तक भारत में ये प्रतिमाएं भी पूजी जाती हैं

From dog to bullet baba, People of India worship their statue too
कुत्ते से बुलट बाबा तक भारत में ये प्रतिमाएं भी पूजी जाती हैं
कुत्ते से बुलट बाबा तक भारत में ये प्रतिमाएं भी पूजी जाती हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में धर्म, मंदिर, भगवान को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि भगवान की पूजा करने से मन शांत रहता है और घर में भी शांति रहती है, इसीलिए लोग अक्सर मंदिरों में जाकर पूजा पाठ करते हैं। भगवान की एक मूर्ति बनाकर उनकी पूजा की जाती है, लेकिन कई जगह कुछ अजब गजब चीजों की पूजा की जा रही है। आईए जानते है उन जगहों के बारे में।

कर्नाटक में है कुत्ते का मंदिर 

जी हां, जान कर हैरानी जरूर हुई होगी। कर्नाटक के लोगों ने एक कुत्ते का मंदिर बनावाया है। जहां कुत्ते की मूर्ति स्थापित की गई है। ये मंदिर कुत्ते की वफादारी के लिए बनावाया गया है। चन्नपत्ना के रामानगर क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में रोज कुत्ते की पूजा की जाती है।

इस कारण बना है सोनिया गांधी का मंदिर

आंध्र प्रदेश के लोगों ने एक मंदिर बनवाया है, जिसमे सोनिया गांधी की मूर्ति स्थापित की गई है। असल में ये आंध्र प्रदेश के लोगों के बरसो पुराने सपने की वजह से हुआ हैं, जिसमे वो चाहते थे एक नया राज्य तेलंगाना बनाया जाए।

राजस्थान के लोग करते हैं बुलेट बाबा की पूजा

राजस्थान के पाली-जोधपुर हाईवे पर कई यात्री अक्सर बुलेट बाबा को प्रणाम करके निकलते हैं। असल में उनकी यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए वो भगवान से प्रार्थना करते हैं। इस बुलेट की पूजा करने की शुरुआत 1998 से हुई थी, जब पड़ोस के शहर के एक बच्चे ओम सिंह राठौर की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। आस-पास की पुलिस ने बाइक को पुलिस मुख्यालय में रख दिया था। अगले दिन, वो बाइक वहा से गायब हो गई और दुबारा दुर्घटना स्थल पर लौट आई थी। ऐसा जब रोज-रोज होने लगा तबसे इस बाइक की पूजा की जाने लगी।

हवाई जहाज नाम का है ये गुरुद्वारा

पंजाब का एक गुरुद्वारा "हवाई जहाज" के नाम से जाना जाता है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं वे इस गुरुद्वारे में मनोकामना करने आते हैं। शहीद बाबा निहाल सिंह द्वारा उन्हें छोटे विमान दिए जाते हैं। लोगों का ये मानना है कि ऐसा करने से उनकी विदेश जाने की मनोकामना पूरी होती है। 

Created On :   31 May 2018 7:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story