आधी लोमड़ी और आधी इंसान, जानें इस फाॅक्स लेडी का सच

Gajab, Meet the Mumtaz Begum, A weird Fox-woman from karachi
आधी लोमड़ी और आधी इंसान, जानें इस फाॅक्स लेडी का सच
आधी लोमड़ी और आधी इंसान, जानें इस फाॅक्स लेडी का सच

डिजिटल डेस्क, कराची। वैम्पायर्स के नाम हमने कई बार सुने और फिल्मों देखे हैं, लेकिन आधी महिला और आधी लोमड़ी, आज के दौर में ऐसी बातों पर कोई विश्वास नही करता। आप विश्वास करें या नहीं, ये पूरी तरह सच है। पाकिस्तान के कराची स्थित एक जू में एक ऐसी ही महिला है जिसका आधा शरीर लोमड़ी का है और आधा एक महिला का। लोग उसे बड़ी हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और उसके बारे में जानना चाहते हैं। यहां आज हम आपकी मुलाकात इसी महिला से कराने जा रहे हैं। 

आते थे सैकड़ों लोग 

दअरसल, यह महिला कराची के जू में रहती है। इसका नाम है मुमताज बेगम। लोग इस हाफ फाॅक्स और हाफ लेडी के नाम से जानते हैं। पूरे कराची में ऐसा एक भी बच्चा या बड़ा नही जो मुमताज बेगम को नही जानता, बल्कि इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जू जाते हैं। इस महिला के आने के बाद कुछ दिनों तक तो जू इतना फेमस हो गया था कि हर रोज ही सैकड़ों लोग यहां इसे देखने पहुंच जाते थे। 

Related image

बाॅक्स के अंदर रहती है बाॅडी

अब आपकी हैरानी को दूर करते हुए हम आपको मुमताज बेगम की सच्चाई बताते हैं। यह महिला जू में रहती है और एक ऐसे बाॅक्स में रहती है जिससे उसका सिर्फ सिर ही बाहर दिखाई देता है। बाकी की बाॅडी किसी को नजर नही आती। जहां ये बैठती है उसी बाॅक्स पर एक लोमड़ी का नकली सिर रहित शरीर रखा हुआ है। जो सिर से इस तरह जुड़ा है कि मानो ये महिला आधी औरत है और आधी लोमड़ी। 

Related image

सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 

जू में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र अब भी यही होती है। ये लाेगों का भविष्य भी बताती है। पहली बार देखने पर किसी को समझ नही आता कि माजरा आखिर है क्या, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हकीकत से रुबरु कराया जाता है। बहरहाल इस अनोखे तरीके ने ना सिर्फ जू को बल्कि इस अनोखी फाॅक्स लेडी को भी फेमस कर दिया है। 

Created On :   27 Oct 2017 8:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story