ऐसा पौधा दिखे तो सवाधान रहिएगा, इस पौधे को मांस खाना पसंद है, कहीं आप न हो जाएं शिकार!

Have you heard about any meat-losing plant, otherwise this news is for you.
ऐसा पौधा दिखे तो सवाधान रहिएगा, इस पौधे को मांस खाना पसंद है, कहीं आप न हो जाएं शिकार!
अजब -गजब ऐसा पौधा दिखे तो सवाधान रहिएगा, इस पौधे को मांस खाना पसंद है, कहीं आप न हो जाएं शिकार!

डिजिटल डेस्क,भोपाल। उत्तराखंड के जंगलों को कई अजीबो-गरीब पौधों का घर माना जाता है। वहीं उत्तराखंड वन अनुसंधान संस्थान नई - नई वनस्पतियों की खोज में लगा रहता है। यहां के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे पौधा की खोज की है, इस पौधे  के बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह पौधा दिखने में आम पौधों की तरह ही है। लेकिन इसकी जीवित रहने की प्रक्रिया दूसरे पौधों की तरह बिल्कुल नहीं है। आप को जान के हैरानी होगी की यह पौधा मांसाहारी है। यानि कि यह पौधा मांस खाता है। 

चमोली मंडल की घाटी में मिला दुर्लभ फूल

उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान ने बताया कि चमोली की मंडल घाटी में इस दुर्लभ पौधे यूट्रीकुलरिया फुरसेलटा की खोज की गई है। वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया इससे पहले इस पौधे को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कभी नहीं देखा गया है। इस पौधे को यूट्रीकुलरिया फुरसेलटा को ब्लैडरवर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह पौध ज्यादातर साफ पानी में ही उगता है। बारिश के दौरान यह तेजी से बढ़ता है। यह कीड़े-मकौड़ों का शिकार करते हुए अपना भोजन बनाता है। संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस खोज को 2019 में अनुसंधान सलाहकार समिति (आरएसी) की संस्तुति पर किया गया था। 

आम पौधों से अलग दिखते हैं ये पौधे

बताया जा रहा है, कि यह पौधे सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि कीट पतंगों से भी बचाते हैं। ये पानी के किनारे और दलदली जमीन के पास उगते हैं और इन्हें नाइट्रोजन की अधिक जरूरत होती है। जब इन्हें यह पोषक तत्व नहीं मिलता तो ये कीट पतंगे खाने लगते हैं। यह दिखने में आम पौधों से थोड़े अलग होते हैं। कीड़े मकौड़ों पर जिंदा रहने वाले इन पौधों के बारे में फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि इंसानों से संपर्क में आने पर ये किस तरह रिएक्ट करते हैं।
 

Created On :   27 Jun 2022 7:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story