समुद्री तट पर बहकर आती हैं डरावनी और खौफनाक गुड़िया

Horror and creepy dolls come floating on the beach
समुद्री तट पर बहकर आती हैं डरावनी और खौफनाक गुड़िया
अजब गजब समुद्री तट पर बहकर आती हैं डरावनी और खौफनाक गुड़िया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। समुद्र के तटों पर अक्सर हमें यह देखने को मिलता है, कि यहां कई तरह कि दुर्लभ चीजें बहकर आ जाती है। हाल ही में जापान में एक जिंदा Giant Squid को समुद्र तट पर देखा गया था। इसी प्रकार का एक मामला आस्ट्रेलिया के समुद्र तटों पर देखने को मिला यहां पेंग्विन की सिर कटी लाशें बहकर आने की खबर मिली थी। पिछले दो साल पहले अमेरिका के टेक्सास में बहुत ही रहस्यमयी गुड़िया समुद्र तटों पर बहकर आ रही हैं। इस अजीब घटना पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मरीन साइंस इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं का ध्यान गया। मिशन-अरानास रिजर्व के शोधकर्ता्ओं को 64 किलोमीटर दूर तक फैले समुद्र तट पर अब तक दर्जनों गुड़िया मिल चुकी हैं।

मिशन-अरानास रिजर्व के शोधकर्ताओं की टीम के एक सदस्य ने फेसबुक पेज पर वीडियो में कहा, यह बहुत ही डरावनी और खौफनाक गुडिया लगती है। वे कहते हैं कुछ अजीबोगरीब लोगों को ये खौफनाक ड़रावनी गुड़िया पसंद आएंगी। इस डरावनी गुड़िया के आंख से अजीब बार्नेकल्स निकलती रहती है। आंख से निकलने वाले बार्नेकल्स एक तरह के आर्थ्रोपोड  होते हैं, जो समुद्र में रहते हैं। दरअसल इस  खौफनाक गुड़िया का एक बाजार भी है। इस ड़रावनी और खौफनाक गुड़िया को  सालाना फंडरेज़िंग ऑक्शन में बेच दिया जाता है। 

मिशन-अरानास रिजर्व के निदेशक जेस टनेल ने बताया कि जिस गुड़िया के सिर पर बाल नहीं होते वे सबसे ज्यादा अजीब और डरावनी दिखती है। मिशन-अरानास रिजर्व के निदेशक का कहना है यहां हम वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। लेकिन ये गुड़िया हमारे लिए पर्क है। समुद्री तट पर मिली ये गुड़िया जिस में किसी के बाल नहीं हैं, तो किसी के आंखे देखने में खौफनाक लगती है। लेकिन यहां ये प्रश्न उठता है कि आखिरकार यह गुड़िया आती कहां से हैं। 

समुद्र तटो पर मिलने वाले गुड़ियो का मामला बहुत ही अनोखा है। यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार शोध में पाया गया है कि यहां के समुद्र तटों पर और फ्लोरिडा और मिसिसिपी के तटों पर आने वाले समुद्री कचरे की मात्रा से दस गुना ज्यादा कचरा आता है। इस चीज से ये भी पता चलता है कि टेक्सास कोस्टल बैंड के साथ-ही समुद्री तटों में भी समुद्र के कचरे ने घर करना शुरू कर दिया है।

ये गुड़िया समुद्र तट पर कहां से आ रही है इस की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस तरह के मामले अखबार में आते रहते हैं। सन् 1992 में प्रशांत सागर में आए एक तूफान ने 28,800 बाथ टॉयज की पूरी खेप को बहा दिया था। हम सब जानते हैं प्लास्टिक हमारे महासागरों के लिए हानिकारक है। समुद्र जैसे कठोर वातावरण में रहने पर भी, इन खिलौनों की प्लास्टिक बहुत ही मजबूत दिखती है। इस से आप ये अंदाजा लगाया सकते हैं कि प्लास्टिक का कचरा महासागरों के लिए कितना खतरनाक है।
 

Created On :   7 May 2022 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story