इस आर्मी जवान का डांस देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा 

इस आर्मी जवान का डांस देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा 

डिजिटल डेस्क। देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले आर्मी के जवानों को अब तक आपने केवल हाथों में बंदूक लिए देखा होगा। आर्मी जवान का नाम लेते ही हमारे मन में उनकी वहीं छवि सामने आती है। जिसमें वो सीना चौड़ा कर, हाथों में बंदूक लिए रहते हैं। शायद ही इससे अलग कोई छवि हमारे मन में उनके लिए होती है, लेकिन अपनी इसी छवि को बदला है एक आर्मी जवान ने। इस जवान के डांस को देख आप भी कहेंगे कि ये किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है।

"आलू चाट" पर जवान का जबरदस्त डांस 

हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्मी का एक जवान बॉलिवुड सॉन्ग "आलू चाट" पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। ये डांस इतना बेहतरीन है कि इसे देख बड़े से बड़े डांसर भी कॉम्प्लेक्स फील करेंगे। वीडियो में दिखाई दे रहे जवान के डांस मूव्स देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपके जेहन में भी यही सवाल आएगा कि क्या वाकई ये आर्मी जवान है। जवान शानदार अंदाज में लॉकिंग-पॉपिंग और हिप-हॉप डांस स्टाइल में डांस कर रहा है और आस-पास कड़े साथी जवान उसे चीयर कर रहे हैं।

वीडियो को मिले 2 मिलियन व्यूज 

ये वीडियो कुछ दिन से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक करीब 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं। ये गाना साल 2009 में आई फिल्म "आलू चाट" का टाइटल ट्रैक है। जो उस समय में काफी फेमस भी हुआ था। वीडियो को फेसबुक के एक पेज पर शेयर किया गया है। जिसके बाद वहां से व्हॉट्सएप और फेसबुक पर भी इसे जबरदस्त तरीके से शेयर किया जा रहा है। 

Created On :   13 Aug 2018 10:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story