बिना लायसेंस के नहीं पका सकते ये किलर 'फुगु फिश', थोड़ी सी चूक पर तत्काल मौत
![Instant Death from the Japanese Killer Fugu Fish or puffer fish Instant Death from the Japanese Killer Fugu Fish or puffer fish](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/11/instant-death-from-the-japanese-killer-fugu-fish-or-puffer-fish_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। अब तक आपने अनेक लजीज डिश खाई होंगी, देखी भी होंगी, लेकिन इस डिश को ना ही खाना इतना आसान है और ना ही पकाना। इसे पकाने से पहले शेफ के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है उसे बाकायदा ट्रेनिंग में पास होना पड़ता है। वहीं यदि इसे खाने में चूक हो गई तो आप हमेशा के लिए मौत की नींद सो सकते हैं।
10 लोगों की मौत
इस डिश का नाम है फुगु और पफरफिश है। इसे जापान की पसंदीदा और लजीज डिश में से एक माना जाता है। ये एक तरह की मछली है जो खाने पर बेहद टेस्टी लगती है। आपको हैरानी होगी इसमें जहर भी पाया जाता है। इसके जहर से साल 2005-2015 के बीच करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी।
थोड़ी सी चूक और मौत तय
ये मछली अपने बचाव के लिए पूरी तरह सक्षम होती है और खुद को बचाने के लिए अपने गले को गुब्बारे की तरह फुला लेती है। जापान में फुगु फिश का अच्छा-खास बिजनेस होता है। जितनी ये स्वादिष्ट लगती है इसे पकाना उतना ही रिस्की है। अगर इसे पकाने में थोड़ी-सी भी चूक हो जाए तो खाने वाले की मौत तय है।
पहले लगता है टेस्टी
फुगु में एक तरह का जहर पाया जाता है, जो जुबान पर लगने पर टेस्टी लगता है, फिर धीरे से बाॅडी काम करना बंद कर देती है और इंसान जमीन पर गिर जाता है। दरअसल, इसका लीवर जहरीला होता है। जिसके बारे में सभी नही जानते। बेहद माहिर शेफ ही इसकी जानकारी रखते हैं।
जब तक गल ना जाए
इसे पकाने के लिए इसे तब तक उबाला जाता है जब तक ये पूरी तरह गल ना जाए और इसका जहर खत्म ना हो जाए। खून का एक भी कतरा इस पर लगा रह गया तो ये बेहद घातक साबित हो सकता है। इसलिए इसे पकाने का पहले प्रशिक्षण दिया जाता और बाद में लाइसेंस।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/11/instant-death-from-the-japanese-killer-fugu-fish-or-puffer-fish2.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/11/instant-death-from-the-japanese-killer-fugu-fish-or-puffer-fish1.jpg)
Created On :   22 Nov 2017 5:34 AM GMT