Shocking: इंसान को काटने के बाद खुद तड़प-तड़प कर मर गया कोबरा

Jharkhand: cobra snake died after biting a policeman in Jamtara
Shocking: इंसान को काटने के बाद खुद तड़प-तड़प कर मर गया कोबरा
Shocking: इंसान को काटने के बाद खुद तड़प-तड़प कर मर गया कोबरा

डिजिटल डेस्क। कोबरा सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है यह तो कई बार सुना ही होगा। लेकिन आप कभी ऐसा सुना है कि, कोबरा सांप ने किसी इंसान को डसा हो और उसके बाद सांप खुद ही तड़प-तड़प कर मर गया हो। ये सुनने में हैरान करने वाला जरूर है लेकिन यह सच है। दरअसल झारखंड में कोबरा सांप ने एक व्यक्ति को काटा और उसके बाद सांप की मौत हो गई। 

यह पूरा मामला झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी गांव का है। रिपोर्ट के अनुसार, बागडेहरी थाना में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चरण बोपोय सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। तभी एक कोबरा ने उन्हें डस लिया। पुलिसवाले को काटने के बाद सांप बाहर जाने लगा। लेकिन घर से बाहर निकलने के पहले ही वो छटपटाने लगा और मर गया।

सांप के मरने के बाद बोपोय थाना गए और फिर वहां से अस्पताल गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उन पर सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस घटना को जानने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है कि आखिर कैसे एक सांप इंसान को काट कर खुद ही मर गया।
 

Created On :   27 May 2020 8:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story