म्यूजियम में रखी जाएगी अमेरिकी राष्ट्रपति की न्यूड स्टेच्यू, 18 लाख में बिकी

last nude statue of american president donald trump sold in 18 lakh rupees
म्यूजियम में रखी जाएगी अमेरिकी राष्ट्रपति की न्यूड स्टेच्यू, 18 लाख में बिकी
म्यूजियम में रखी जाएगी अमेरिकी राष्ट्रपति की न्यूड स्टेच्यू, 18 लाख में बिकी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक निर्वस्त्र प्रतिमा की नीलामी की गई। लॉस एंजेलिस में हुई इस नीलामी में प्रतिमा 18 लाख रुपए में बिकी है। इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में रखा जाएगा। जूलियंस ऑक्शंस ने घोषणा की है कि उसने एक नीलामी में यह प्रतिमा बेची है।

इन प्रतिमाओं को 4 जगहों पर लगाया गया था 

अगस्त, 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे तब इन प्रतिमाओं को चार जगहों पर लगाया गया था। लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, सिएटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गईं। इन प्रतिमाओं को बाद में जब्त कर लिया गया था। इसे बनाने वाले कलाकार जिंजर ने 2016 में बताया था कि ये प्रतिमाएं मिट्टी और सिलिकॉन से बनाई गई हैं जिनमें प्रत्येक प्रतिमा का वजन 80 पाउंड है। 
 


प्रतिमा में निकला है ट्रम्प का पेट

इस प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है। यह प्रतिमा ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमाओं की एक सीरीज का हिस्सा है। बाकी चारों प्रतिमाएं जब्त कर ली गईं या नष्ट कर दी गई थीं। जुलियंस ऑक्शन के सीईओ डेरेन जुलियन के अनुसार उन्हें पता था कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद इनकी कीमत कई गुना तक बढ़ जाएगी। इसे कई लोग खरीदने के इच्छुक थे पर वह इसे केवल सार्वजनिक रूप से ही बेचना चाहते थे। इसे जैक बैगन्स ने खरीदा है। बैगन्स इस प्रतिमा को लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं।

पहले भी हुई हैं अजीबो-गरीब नीलामियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की निर्वस्त्र प्रतिमा की नीलामी कोई पहली अजीबो-गरीब नीलामी नहीं है। इसके पहले भी कई बार इस तरह की नीलामियां हो चुकी हैं। अभिनेता सलमान खान के एक फैन ने उनका तौलिया 1.42 लाख में खरीदा था, तो आमिर खान की फिल्म लगान में आमिर के द्वारा इस्तेमाल किया गया बैट 60 लाख में बिका था। 

Created On :   5 May 2018 7:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story