Mad Friday : क्रिसमस से पहले यहां मनाते हैं साल की सबसे नशीली रात, देखें PHOTOS
डिजिटल डेस्क, इंग्लैंड। क्रिसमस डे आज पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी लोग आज के दिन एक दूसरे को भगवान यीशू के जन्म की बधाईयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी और मैड फ्राइडे की तस्वीरें सभी को आकर्षित कर रही हैं। मैड फ्राइडे, ब्रिटेन के न्यूकैसल में मनाया जाता है जिसे साल की सबसे नशीली रात भी कहते हैं। क्रिसमस के दो दिन पहले मनायी जानी वाली इस रात लोग पहले से तैयारियां करके रखते हैं और पुलिस भी इसके लिए तैयार और मुस्तैद रहती है।
दरअसल मैड फ्राइडे मनाने के पीछे यहां तर्क है कि लोग दो दिन पहले क्रिसमस से रिलेटेड अपनी सारी तैयारी पूरी कर लेते हैं जिसके बाद वो एक रात यानि मैड फ्राइडे की रात जमकर इंजॉय करते हैं। इस दिन को Mad Friday के साथ-साथ Frantic Friday और Black Eye Friday भी कहा जाता है।
एम्ब्यूलेंस और पुलिस के लिए साल का सबसे व्यस्त दिन
इस दिन को साल का सबसे व्यस्त दिन माना जाता है क्योंकि नशे में धुत लोगों की रक्षा और शांति बहाली के लिए पुलिस पूरी रात मुस्तैद रहती है। इसके साथ ही एम्ब्युलेंस भी पूरी रात काम में लगी रहती है। साथ ही यहां हेल्थ एक्सपर्ट्स भी तैनात रहे जो लगातार लोगों को कम पीने की सलाह देते रहते हैं और नशे में धुत हो चुके लोगों को अस्पताल पहुंचाते हैं।
जमकर मचा हुड़दंग, हुई कई गिरफ्तारियां
ये रात स्पेशली उन वर्कर्स के लिए होती है जो पूरा हफ्ता काम में लगे होते हैं और क्रिसमस वीक सेलेब्रेट नहीं कर पाते। इसलिए सारे काम खत्म कर ये वर्कर्स इस रात जमकर पीते हैं और पार्टी करते हैं जिससे ये अपने वीक की मस्ती एक रात में पूरी कर सकें। इस साल भी हर साल की तरह मैड फ्राइडे के लिए तैनात पुलिस को काफी परेशानियां उठानी पड़ी क्योंकि लोग इतना नशे में कई बार एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतर आते हैं। ऐेसे में पुलिस को कुछ लोगों को गिरफ्तार तक करना पड़ जाता है।
पिछले साल अस्पताल पहुंचे थे 300 लोग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल का आंकड़ा अगर देखा जाए तो मैड फ्राइडे की रात तकरीबन 300 लोग अस्पताल पहुंचे थे, क्योंकि पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी और कुछ लोग नशे में धुत होकर गिरकर चोटिल हो गए थे।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy8.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy7.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy6.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy5.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy4.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy3.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy2.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/12/mad-friday-the-booziest-night-of-year-where-people-gone-crazy1.jpg)
Created On :   25 Dec 2017 9:48 AM GMT