इस देश की आबादी सिर्फ 33, सारे के सारे प्रेसिडेंट के रिश्तेदार
![Molossia USA, This country has only 33 people with President Molossia USA, This country has only 33 people with President](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/09/molossia-usa-this-country-has-only-33-people-with-president3_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में अब तक आपने जितने भी देश देखें होंगे उनमें ये सबसे अनोखा है। खुली आबोहवा में आप यहां चंद मिनटों में ही प्रेसिडेंट से मिल सकते है। यही नहीं वे खुद आपको पूरे देश की सैर कराने निकल पड़ते हैं।
इस देश की आबादी केवल 33 लोगों की है। इनमें 4 डॉग्स भी शामिल हैं। राष्ट्रपति सड़कों पर बिना सिक्युरिटी के आजाद घूमते हैं। अमरीका के नेवाडा में स्थिति इस देश के अपने कानून, ट्रेडिशन और अपनी करंसी भी है। इस अनोखे देश का नाम मोलोसिया है। हालांकि इस देश को अभी तक दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता नहीं मिली है।
ऐसे आया आइडिया
1977 में केविन बॉघ और उनके एक दोस्त के दिमाग में अलग देश बनाने का विचार आया था। दोनों ने मोलोसिया की स्थापना की। तब से केविन इस देश के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने खुद को तानाशाह घोषित कर रखा है। उनकी बीवी देश की पहली महिला का दर्जा रखती हैं। इस देश में रहने वाले ज्यादातर नागरिक केविन के रिश्तेदार हैं।
फ्रेंड ने छोड़ा
प्रेसिडेंट केविन ने अपने जिस फ्रेंड के साथ इस देश की स्थापना की थीए उसने कुछ वक्त बाद ही इस तरकीब पर अमल करना छोड़ दिया, लेकिन केविन का शौक जारी है। अब इसे बने हुए 40 साल से अधिक हो चुके हैं। 2 घंटे की इस ट्रिप में केविन खुद टूरिस्ट को देश की बिल्डिंग्स दिखाते हैं। ये काफी मिलनसार भी बताए जाते हैं।
देखने आते हैं ये देश
इस छोटे से देश में स्टोर, लाइब्रेरी, श्मशान घाट सहित ढेरों सुविधाएं हैं। अब तो लोग इस अनोखे देश को देखने आने लगे हैं। इस देश में आने के लिए टूरिस्ट को अपने पासपोर्ट पर स्टैम्प लगवाना पड़ता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/09/molossia-usa-this-country-has-only-33-people-with-president2.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/09/molossia-usa-this-country-has-only-33-people-with-president1.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/09/molossia-usa-this-country-has-only-33-people-with-president.jpg)
Created On :   9 Sep 2017 6:45 AM GMT