कपड़े पहनने पर पाबंदी, पेरिस में खुला इस तरह का पहला रेस्त्रां

कपड़े पहनने पर पाबंदी, पेरिस में खुला इस तरह का पहला रेस्त्रां

डिजिटल डेस्क, पेरिस। आपको पढ़कर यकीन नही होगा, शायद आप यहां जाना पसंद भी ना करें, लेकिन ये सच है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसा रेस्त्रां ओपन हुआ हुआ है जहां कपड़े पहनकर जाने पर पाबंदी है। जी हां, ये पूरी तरह सच है और यह दक्षिण-पश्चिम पेरिस स्थित ओ नैचरल फ्रांस की राजधानी का पहला ऐसा रेस्त्रां हैं। इसके ओपन होते ही लोगों का यहां आना शुरू हो गया है वह भी बगैर कपड़ों के। आइए अब आपको इस अनोखे रेस्त्रां की और खूबियों से रू-ब-रू कराते हैं। 
 

दुनियाभर में पहचान दिलाने की ख्वाहिश


दरसअल, इसे रेस्त्रां को दो भाईयों ने मिलकर खोला है। वे दोनों जुड़वा हैं और इसे पूरी दुनिया में पहचान दिलाना चाहते हैं। जिसकी वजह से ही इन्होंने ये अनोखा तरीका इजाद किया किया और यहां आने वालों के लिए कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी। इन दोनों जुड़वा भाईयों का नाम है माइक और स्टीफन इन उम्र 42 साल बताई जा रही है।  

 

दो भाईयों का आइडिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक रेस्त्रां को ओपन करने से पहले ये दोनों एक साथ ही एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। दोनों मिलकर कंपनी की पाॅलिसी लोगों को बेचते थे। लेकिन वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। पाॅलिसी बेचते-बेचते दोनों ने मिलकर आइडिया निकाला और रेस्त्रां खोलने का निर्णय लिया। दोनों को इस काम में काफी पैसा भी दिखाई दिया। 

 

लोगों के लिए नया अनुभव

हालांकि यहां के लोगों के लिए ये एकदम नया अनुभव है। वे इसके बारे में जानकर पहले आश्चर्यचकित भी थे, लेकिन अब उनके लिए ये सब एकदम अनोखा है। ये भी बताया जा रहा है कि नया एक्सपीरियंस होने की वजह से कई लोग यहां छिपते-छिपाते पहुंचते हैं। 


नवंबर माह में भी गर्म
ओ नैचरल  प्लेस फ्रांस की 460 आउटडोर जगहों से ज्यादा गर्म बताया जाता है। नवंबर माह में भी यहां गर्मी को महसूस किया जा सकता है। इसी माह में इसे ओपन किया गया है। इससे पहले मेलबर्न, लंदन, टोक्यो सहित अनेक देशों में इस तरह के रेस्त्रां चल रहे हैं। जहां कस्टमर्स की अच्छी खासी संख्या देखने मिलती है। अब इस लिस्ट में पेरिस के इस रेस्त्रां का नाम भी शामिल होगा। 

Created On :   25 Nov 2017 2:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story