OMG : पैदा होते ही बच्ची ने मां को किया KISS

OMGः new born baby girl kissed her mom
OMG : पैदा होते ही बच्ची ने मां को किया KISS
OMG : पैदा होते ही बच्ची ने मां को किया KISS

डिजिटल डेस्क, ब्राजील। मां और बच्चे के बीच का कनेक्शन अनोखा होता हैं। मां कोख में बच्चे को रखती है और दोनों ही आपस में इस कदर जुड़ जाते हैं कि बिन बताए,बिन देखे बच्चे अपनी मां को अच्छे से पहचानते हैं। ऐसे ही मां-बच्चे के बीच कनेक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दिल को छू लेने वाले इस वीडियो में जन्म लेने के चंद लम्हों बाद ही एक बच्ची अपनी मां को पहले चूमती है फिर गले लगा लेती है। कुछ मिनट पहली जन्मीं बच्ची का डाक्टरों और नर्सों की बीच अपनी मां को पहचान कर उसे चूमना एक अद्भुत  नजारा था। बच्ची ने बिना अपनी आंख खोले मां के नजदीक जाते ही महसूस कर लिया कि वो उसकी मां है और मां को चूमने लगती है।

ये वीडियो ब्रजील का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 साल की ब्रेंडा ने अगाता नाम की बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही अगाता ने अपनी मां ब्रेंडा को पहले तो चूमा और फिर गले लगा लिया। अस्पताल की मेडिकल टीम ने जब इस बच्ची को ऐसा करते देखा तो वो हैरान रह गए और उन्होंने इस खूबसूरत और अनोखे पल का एक वीडियो बना लिया। 

इस बारे में ब्रेंडा का कहना है कि अपनी बेटी के इस पहले स्पर्श को वो कभी नहीं भूल सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस लम्हें को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

Created On :   6 Aug 2017 7:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story