इस देश में 50 लाख रुपये में मिलता है एक बर्गर, जानें क्या है वजह

one burger is 50 lakh rupees in venezuela, Know the reason behind this
इस देश में 50 लाख रुपये में मिलता है एक बर्गर, जानें क्या है वजह
इस देश में 50 लाख रुपये में मिलता है एक बर्गर, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क। फास्ट फूड खाने के शौकीन है तो आपको बर्गर जरूर पसंद होगा। आजकल मार्किट में कई सारी नई फूड चैन के आ जाने से कई अलग-अलग वैरायटी के वाले बर्गर खाने के लिए मौजूद हैं। इसलिए बर्गर की खासियत के हिसाब से फूड़ चैन दाम भी अलग-अलग तय करती है।

एक बर्गर को खरीदने के लिए आपने अधिकतम मैक्सिम 300 रुपये खर्च किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी को आपने कभी ऐसा बर्गर खाया है जिसका स्वाद चखने के लिए आपको एक बर्गर के लिए 50 लाख रुपये खर्च करने पड़े। आप हैरत में मत पड़िए क्योंकि सच में एक वेनेजुएला में एक बर्गर के लिए इतने ही रुपये खर्च करने पड़े है।

दरअसल वेनेजुएला के लोग काफी दिनों से महंगाई की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां महंगाई दर 10 फीसदी तक पहुंच चुकी है। जिसकी वजह से यहां दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरी चीजों के दाम भी आसमान छू रहे है। वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था इस वक़्त पूरी तरह चरमरा गई है।

इसलिए यहां से रोजाना बहुत से लोग दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। वेनेजुएला के इस संकट ने त्रिनिदाद और टोबैगो के सामने परेशानी खड़ी कर दी है क्योंकि इन्हीं देशों में इसके नागरिक शरणार्थी के तौर पर पहुंच रहे हैं। यहां की सरकार के पास भी इससे निपटने के लिए कोई रूपरेखा नहीं है।

त्रिनिदादा और टोबैगो की स्थिति भी इतनी बढ़िया नहीं है कि वह वेनेजुएला के नागरिकों को अपने देश में शरणार्थी बना सकें। इसलिए यहां कई समस्याएं खडी़ हो गई हैं। इसी कारण सीमा पर मानव तस्करी भी बढ़ चुकी है। साल 1950 से 1980 के बीच वेनेजुएला आर्थिक तौर पर काफी अमीर देश था।

वेनेजुएला में तेल के कई भंडार मौजूद है। मगर देश में तेल के दामों में आने वाले उतार-चढ़ाव ने यहां मुद्रा संकट को बढ़ाया और सरकार की गलत नीतियां देश को गर्त में ले गई। इसकी एक वजह अमेरिका और यूरोप के कई देशों द्वारा वेनेजुएला से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगाना है।

Created On :   1 Dec 2019 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story