आसमान में उड़ता हुआ दिल देख दीवाने हो गए लोग

People became crazy after seeing the heart flying in the sky
आसमान में उड़ता हुआ दिल देख दीवाने हो गए लोग
अजब -गजब आसमान में उड़ता हुआ दिल देख दीवाने हो गए लोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं में इतनी कलाएं छुपी है जिने हम जानते भी नहीं हैं। कभी- कभी तो ये जीव-जंतु कुछ ऐसे कर जाते हैं, जिसकी हमने कभी उमीद भी नहीं की होती है। जैसे झुंड में पक्षियों का आकाश में कोई आकृती बनाना। पहले भी ऐसे नजारे देखे गए हैं। जहां इस कदर झुंड में परिंदे नजर आते हैं जैसे कोई आकार बना रहे हों। जिन्हें अपनी आंखों से देखना बहुत अच्छा लगता है। आज कल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर पक्षियों ने आकाश में दिल बना दिया। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में झुंड में उड़ते परिंदों ने आसमान में दिल का आकार बनाया तो वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो  को 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। वहीं करीब 4 लाख लाइक्स भी मिले।

उड़ते पक्षियों ने आकाश में बना दिए 2 दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां आकाश में उड़ते पक्षियों ने ऐसी आकृती बनाई, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। पहले भी आकाश में संरचना बनाते पक्षियों का वीडियो हमने देखा है। लेकिन ये वीडियो उन सब से अलग है। यहां पक्षियों ने आकाश में दिल बना दिए। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो उसका दीवाना हो गया। ना चाहकर भी तारीफ करने से लोग खुद को रोक नहीं पाएंगे।

 

यूजर्स ने किया दावा- परिंदों का नहीं बल्कि एनीमेशन का है कमाल

उड़ते पक्षियों का आकाश में दिल बनाना लोगों को बेहद आकर्षक लगा। लेकिन कुछ लोगों का कहना है, कि दिल बनाते पक्षियों का वीडियो रियल नहीं बल्कि फेक है। बहुत से यूजर्स का कहना है कि ये किसी ग्राफिक्स का कमाल है, तो वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पक्षियों की इस कला की तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो  फेक है या रियल हम इस का किसी तरह से कोई दावा नहीं करते हैं। 
 

 

 

Created On :   2 Sep 2022 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story