500 रुपये की इनामी राशि के लिए तेल से सने केले के पेड़ पर चढ़े और गिरे लोग, जानिए क्या है पूरा माजरा 

People climbed and fell on oil soaked banana tree for prize money of Rs 500, know what is the whole matter
500 रुपये की इनामी राशि के लिए तेल से सने केले के पेड़ पर चढ़े और गिरे लोग, जानिए क्या है पूरा माजरा 
ये कैसा खेल 500 रुपये की इनामी राशि के लिए तेल से सने केले के पेड़ पर चढ़े और गिरे लोग, जानिए क्या है पूरा माजरा 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में हमें अक्सर अजीबो-गरीब खेल देखने को मिलते हैं। दरअसल, वह मिट्टी की धरती है, जहां अलग-अलग कल्चर्स के लोग चीजों की उपलब्धता के हिसाब से नए-नए खेल ईजाद कर लेते हैं। लेकिन इस बार यहां बात मिट्टी के खेल से जुड़े खेल की नहीं होने वाली है बल्कि इस बार हम आपको ऐसे अजीबो-गरीब खेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी सोचेंगे कि यह क्या पागलपन है। 

दरअसल, हाल ही में जयनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बरसा में एक क्लब ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया, जहां तेल से सने केले के पेड़ पर चढ़ना था. इस प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस प्रतियोगिता को शुरू करने से पहले केले के एक विशाल पेड़ को सरसों के तेल से अच्छी तरह भिगोया गया और उसके ऊपर 500 रुपए का नोट बांधा गया। इसके बाद जैसे ही प्रतियोगिता शुरू हुई और पहला प्रतियोगी केले के पेड़ पर चढ़ा, वैसे ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक के बाद एक सभी प्रतियोगियों को चीयर किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का नजारा भी देखने लायक था। प्रतियोगी बार-बार ऊपर चढ़ रहे थे और फिर फिसल कर नीचे गिर रहे थे। कई बार प्रयास करने के बाद भी प्रतियोगियों को सफलता नहीं मिली।

आखिरकार एक प्रतियोगी पेड़ के शीर्ष पर पहुंचने में सफल हो गया, जिसे क्लब की ओर से प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस अजीबोगरीब खेल के बारे में क्लब के एक सदस्य ने बताया कि वे हर साल तरह-तरह के ग्रामीण खेलों का आयोजन करते हैं। इस साल यह दुनिया के सबसे नए खेलों में से एक था जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। इस तरह की प्रतियोगिताओं को देखने के लिए क्षेत्र के काफी संख्या में लोग आते हैं। इसलिए क्लब हर साल अलग-अलग खेलों का आयोजन करता है। अगले साल भी कुछ नए और अनोखे खेलों का आयोजन होगा।

Created On :   1 Feb 2023 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story