''उन दिनों की बात'', पहली बार बताते ही यहां लड़कियों के साथ होता है ऐसा

periods ritual in these countries
''उन दिनों की बात'', पहली बार बताते ही यहां लड़कियों के साथ होता है ऐसा
''उन दिनों की बात'', पहली बार बताते ही यहां लड़कियों के साथ होता है ऐसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये दुनिया अजब-गजब रिवाजों से भरी पड़ी है। आज के बदलते दौर में भी कुछ ऐसी परंपराएं हैं जो आपके हमारे रोंगटे खड़े कर देती हैं, साथ ही ये भी सोचने पर मजबूर कि, जिनके साथ ये होता है वे कैसा महसूस करते होंगे। यहां हम आपको पीरियड्स से जुड़ी कुछ ऐसी ही परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं... 


1. ब्राजील में जब पहली बार लड़की के पीरियड्स शुरू होते हैं तो उसे एक पूरा अंडा निगलने पर मजबूर किया जाता है। वह भी साबुत, यदि लड़की अंडा निगलने की बजाए गलती से दांतों से काट लेती है तो उसे अपशगुन माना जाता है। यहां स्थानीय मान्यता है कि अंडे को दांत से काटने वाली लड़की अपने ही बच्चों को मार देगी।

2. वहीं फिलिपिंस में जब लड़की को पहली बार पीरियड्स आते हैं उसका ही ब्लड उसके चेहरे पर मल दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से उसे मुहांसे नहीं होते और वह हमेशा खूबसूरत दिखाई देती है। 

3. इजरायइल में पहले पीरियड्स पर लड़कियों को शहद चटाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे उसे भविष्य में पीरियड्स आने पर दर्द नहीं होता। 

4. अन्य देशों से अलग और संभवतः सबसे दर्दनाक भारत देश के असम में जब किसी लड़की को पहली बार पीरियड्स शुरू होता है तो उसे अलग रखा जाता है। कुछ दिनों बाद धूमधाम से उसकी शादी केले के पेड़ से कर दी जाती है।  

5. नेपाल के कुछ स्थानों पर ऐसा भी रिवाज है कि पीरियड्स आने पर महिलाओं को अलग घर में जो कि बेहद छोटा होता है, में रखा जाता है। पांच दिनों तक इन्हें यहीं खाना-पानी दिया जाता है। गर्मी, बारिश, सर्दी के दौरान भी वे इसी छोटे से घर में रहती हैं।

Created On :   26 Aug 2017 6:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story