दुनिया का ऐसा देश जहां परिवार में किसी की मौत होने के बाद काट दी जाती हैं महिलाओं की उंगलियां, जानें इस अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में 

Such a country in the world where womens fingers are cut after death, know about this strange and poor tradition
दुनिया का ऐसा देश जहां परिवार में किसी की मौत होने के बाद काट दी जाती हैं महिलाओं की उंगलियां, जानें इस अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में 
अजब-गजब दुनिया का ऐसा देश जहां परिवार में किसी की मौत होने के बाद काट दी जाती हैं महिलाओं की उंगलियां, जानें इस अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में 

डिजिटल डेस्क ,भोपाल। दुनिया भर में असंख्य तरह के जनजातियां पाई जाती हैं । यह जनजातियां अपने रहन-सहन और खान-पान के अलावा अपनी वर्षों पुरानी परंपराओं के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बनती हैं। इन जनजातियों में आज भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन किया जाता है। ऐसी ही  कई जनजातियां हैं जिनमें कुछ खतरनाक परंपराओं का पालन किया जाता है। इन रीति रिवाज या परंपरा इतने खतरनाक होते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इन परंपराओं के इतने खतरनाक होने की वजह से कई देशों ने इन पर बैन भी लगा दिया है लेकिन आज भी एक ऐसी जनजाति है जो ऐसी खतरनाक परंपराओं का पालन करती है। यह जनजाती है इंडोनेशिया की डानी जनजाति। इस जनजाति की परंपरा के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

परिवार में किसी की मौत पर काट दी जाती हैं महिलाओं की उंगली

इंडोनेशिया के जयाविजया प्रांत के वामिन शहर में डानी जनजाति पाई जाती है। इस जनजाति में परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाने के बाद महिलाओं की अंगुलिया काट दी जाती हैं। यह बहुत ही अचंभित करने वाली परंपरा है जिसका पालन आज भी वहां के लोग चोरी छिपे करते हैं। चोरी छिपे इस परंपरा का पालन करने की वजह इंडोनेशियन सरकार का इस परंपरा पर सालों पहले लगाया गया बैन था। डानी जनजाति की इस प्राचीन परंपरा को इकिपलिन कहा जाता है। 

इंडोनेशिया के डानी जनजाति में महिलाओं के साथ काफी गलत व्यवहार होता है। उन्हे बहुत असहनीय पीड़ा का सामना करना पडता है। इस प्रथा के पीछे डानी जनजाति की एक मान्यता है। कहा जाता है कि महिला की अंगुली काट देने से मृतक की आत्मा दूर रहती है। साथ ही अनुष्ठान के लिए महिला की अंगुली के ऊपर के आधे हिस्से को काट दिया जाता है। इस परंपरा का हैरान करने वाला एक और हिस्सा वह है जहां महिलाएं खुद अपने बच्चों की उंगलियां काट देती हैं। इस जनजाति में लोगों की मौत होने के बाद मृतक को ममी बनाकर रखने की भी परंपरा है।  
 


 

Created On :   19 Oct 2022 4:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story