समंदर के किनारे दिखा भयानक मंजर,वीडियों देखकर लोग हो रहे हैरान

Terrible scene seen on the seashore, people are getting surprised after seeing the video
समंदर के किनारे दिखा भयानक मंजर,वीडियों देखकर लोग हो रहे हैरान
अजब-गजब समंदर के किनारे दिखा भयानक मंजर,वीडियों देखकर लोग हो रहे हैरान

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  सोशल मिडिया पर आए दिन अजीबों-गरीब फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। जिन्हें देख अपनी आंखों पर हमें विश्वास नहीं होता। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं  जिनको देखकर आप हैरान ही नहीं होते बल्कि सांसे भी थम सी जाती है। ठीक ऐसा ही एक विडियो सामने आया है, जहां संमदर के किनारे ढ़ेर सारे घड़ियालों आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। 


सोचिएअगर आपको उन घड़ियालों के बीच छोड़ दिया जाए तो क्या होगा... खैर,  शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो इस वीडियो को देख एक पल के लिए डरा ना हो। मगरमच्छ हो या घड़ियाल इन जानवरों से लड़ना मतलब अपनी मौत को दावत देना है। ऐसे कई लोग है, जो इनका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। पहले आप भी देखिए सोशल मिडिया पर हो रहें वायरल विडियो को...


आप सोच के देखिए कि अगर कोई इंसान या जानवर गलती से भी इन घड़ियालों के बीच फंस जाए तो क्या होगा? यह वीडियो देख कई लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह का कमेंट कर रहे है। 


समंदर किनारे आराम फरमाते हुए घड़ियालों का वीडियो खुब वायरल हो रहा है। इतनी संख्या में घड़ियालों को देख लोग अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खू्ब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइकऔर हजारों में कमेंट मिल चुके हैं। इसी से पता लगता है कि यह वीडियो सोशल मिडिया यूर्जस में कितना पसंद किया जा रहा है।  
 

Created On :   12 Sep 2022 5:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story