- ब्रिस्बेन टेस्ट : गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत
- गुजरात के सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत
- सामना में शिवसेना का तंज- ED, CBI, आयकर विभाग को बताया बीजेपी का वर्कर
- दिल्ली: कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 16 ट्रेनें- नॉदर्न रेलवे
- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
कंकालों से बना है चर्च , हर कोई देखना चाहता है यहां का खौफनाक मंजर

डिजिटल डेस्क । मानव कंकाल-यानि की इंसानी हड्डियों का ढ़ाचा, जिसका नाम आते ही लोग खौफ खाने लगते है, दिल दहलने लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी जहां विश्व में ज्यादातर मंदिर, मस्जिद और चर्च पत्थर के बने होते हैं, वहीं ऐसे भी चर्च है जो मानव कंकालों से बने हुए है। जी हां, विश्व में ऐसे एक-दो नहीं बल्कि कई ऐसे चर्च हैं, जिनको बनाने के लिए हज़ारों लोगों की हड्डियों और कंकालों का उपयोग किया गया है। ऐसे चर्च के लिए इंसानी कंकालों को सहेज कर रखना होता है। कंकालों को सहेजने के लिए सबसे पहले शवों की अस्थाई रूप से कब्र बनाई जाती है। फिर कुछ साल बीतने के बाद उन शवों से हड्डियां को निकाल कर चर्च के ऑस्युअरी में संरक्षित किया जाता हैं।
ऐसा ही इंसानी हड्डियों से बना एक चर्च चेक गणराज्य में स्थित है। इस चर्च के सेडलेक ऑस्युअरी में करीब 40 हजार लोगों की हड्डियों को बेहद आर्टिस्टिक तरीके से सजाया गया है।
चेक गणराज्य में इंसानी हड्डियों से चर्च बनाने की कहानी शुरू हुई 13वीं शताब्दी में, जब यहां के एक संत हेनरी को ईसाईयों की पवित्र भूमि फिलिस्तीन भेजा गया था। कहा जाता है कि 1278 में जब हेनरी वहां से वापस आए तो अपने साथ उस जगह की मिट्टी से भरा हुआ एक जार भी ले आए, ये पवित्र मिट्टी उसी जगह की है, जहां प्रभु यीशु को सूली पे चढ़ाया गया था। उन्होंने वहां से लाई गई मिट्टी को एक कब्रिस्तान के ऊपर डाल दिया। उसके बाद वो जगह लोगो को दफ़नाने की पसंदीदा जगह बन गई। 14वीं और 15वीं शताब्दी में यहां प्लेग और युद्धों के कारण बहुत अधिक लोग मारे गए। भारी तादात में मारे लोगों को दफ़नाने के कारण कब्रिस्तान में बिल्कुल भी जगह नहीं बची। तब यहां के लोगों के मन में एक ऑस्युअरी (जहां हड्डियां को सुरक्षित रखा जाता है) बनाने का ख्याल आया। जिसके बाद इस काम को वहां के संत और पादरी को सौंप दिया गया, जो कब्रों में से हड्डियों को निकाल कर ऑस्युअरी में रख देते थे। 1870 में उसी जगह पर इकट्ठा हुई तकरीबन 40 हजार लोगों की हड्डियो से एक कलात्मक चर्च का निर्माण किया गया।
देखते ही देखते यह चर्च अपनी खूबसूरती के लिए चेक गणराज्य ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया। जिसे बाद में लोग हड्डियों के चर्च के नाम से ही जानने लगे। अब हर साल पूरी दुनिया से लगभग 2.5 लाख से ज्यादा लोग इस चर्च को देखने के लिए चेक गणराज्य पहुंचते हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।