ये घर है पानी के अंदर, कुछ इस तरह दिखता है बाहर का नजारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेवल करने से काम का स्ट्रेस दूर होता है। जब भी आपने कोई प्लान बनाया होगा तो जाहिर सी बात है आपने कोई रिसोर्ट या होटल बुक किया होगा, लोकिन क्या आपने कभी पानी के अंदर किसी रूम में रहने की कल्पना की है। अगर नहीं की है तो अब कर लिजीए। जी हां, हम आपको एक ऐसे होटल रूम के बारे में बताने जा रहे है जो पानी के अंदर बनाया गया है।
इस कलाकार ने किया है डिजाइन
अटर इन नाम का ये घर जिसे एक स्वीडिश कलाकार, माइकल जेनबर्ग ने डिजाइन किया है। ये घर छुट्टिया बिताने के लिए लोगों को रेंट पर दिया जाता है। अटर इन स्वीडन के दक्षिणी भाग में स्थित है। अक्सर लोग अपने व्यस्त जीवन और हाई प्रेशर वाली नौकरियों से छुटकारा पाने के लिए यहां पर आते हैं। यहां का वातावरण काफी शांत है इसी वजह से कई लोग यहां पर रहने के लिए आते हैं।
पानी के नीचे है ये घर
असल में ये घर पानी के नीचे बनाया गया है जिसे सेक्शन में विभाजित किया है। इस घर में प्रत्येक दीवार पर खिड़किया लगी हुई है।
एक अक्वेरियम की तरह होता है फील
इस घर में रहकर आप ऐसा फील करेंगे जैसे कि आप एक अक्वेरियम के अंदर है। खिडकियों के बाहर आप अन्य समुद्री जीवों को देख पाएंगे।
करीब इतने फीट नीचे है ये घर
बेडरूम मालारेन झील की सतह से लगभग 10 फीट नीचे हैं। इस बेडरूम में केवल दो बिस्तर और एक टेबल है। आस पास झील होने के बावजूद कमरे में काफी घरेलू सा अनुभव होता है।
नाव में भी घूम सकते हैं
अगर मेहमान को थोड़ा अकेला या बोरियत महसूस होने लगे तो वो इन्फ्लैटेबल नाव से झील का भ्रमण कर सकते हैं।
Created On :   30 May 2018 3:57 PM IST