चूहों के आतंक से दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है परेशान

The worlds biggest country is also troubled by rats terror
चूहों के आतंक से दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है परेशान
चूहों के आतंक से दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है परेशान
हाईलाइट
  • अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में चूहों का आतंक छाया
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के लॉन तक पहुंच चुके

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अब चूहों को भला कौन रोके जहां खाने को मिल जाए वहीं घुस जाते हैं। फिर चाहे दुनिया का सबसे बड़ा देश अमेरिका ही क्यों ना हो। जी हां इन दिनों चर्चा फैली हुई है कि अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में चूहों का आतंक छाया हुआ हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। 

अब तो वाशिंगटन की गलियों में खाने की तलाश में चूहों को घूमते हुए और कूड़ेदान के आसपास मंडराते हुए देखा जाना आम बात हो गई है। वाशिंगटन डीसी में औसतन हर पांच फिट की दूरी पर चूहा दिख ही जाता है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि चूहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के लॉन तक पहुंच चुके हैं। एक निजी समाचार चैनल के संवाददाता ने चूहों को व्हाइट हाउस के लॉन में देखा, जिसके बाद संवाददाता ने इसकी सारी जानकारी ट्ववीट कर सोशल मीडिया पर शेयर की। ट्ववीट होते ही ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है और खबर के वायरल होते ही लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहें हैं।

व्हाइट हाउस लॉन में चूहा दिखाई देने की घटना पर लोगों ने सोशल मीडिया साइट पर मीम्स बनाने भी शुरू कर दिए हैं। कुछ लोगों ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि चूहा नौकरी मांगने वाइट हाउस आया था, डूबता जहाज देख कर भाग रहा है। 

आपको को बता दें कि इससे निपटने के लिए वाशिंगटन डीसी मतलब डिस्ट्रिक ऑफ कोलम्बिया का हेल्थ डिपार्टमेंट काफी बड़ी रकम खर्च करता है। मगर इसके बाद भी चूहों की संख्या पर कोई काबू नहीं पाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि चूहों से निपटने के लिए भी अब अमेरिका को कोई रणनिति बनानी पड़ेगी। 

Created On :   21 Dec 2018 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story