इंसान समझ कर टाइगर शार्क ने निगला फिल्म मेकर का कैमरा , रिकॉर्ड हुआ पेट के अंदर का वीडियो

Thinking as a human, Tiger Shark swallowed the film makers camera, the video inside the stomach was recorded
इंसान समझ कर टाइगर शार्क ने निगला फिल्म मेकर का कैमरा , रिकॉर्ड हुआ पेट के अंदर का वीडियो
अजब -गजब इंसान समझ कर टाइगर शार्क ने निगला फिल्म मेकर का कैमरा , रिकॉर्ड हुआ पेट के अंदर का वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। समुद्र आज भी इंसानों के लिए एक रहस्य है। जितना अधिक आप इसमें डुबकी लगाते हैं, उतना ही आप हैरान होते हैं। हम हमेशा समुद्र से जुड़ी नयी बाते पता लगाने के लिए समुद्र में गोता लगाते हैं, और यह हमें  हैरान  करने में कभी विफल नहीं होता है। लोग न केवल समुद्र का पता लगाने के लिए गोता लगाते हैं, बल्कि कुछ लोग समुद्र की  सुंदरता को देखने  के लिए भी गोता लगाते हैं। क्योंकि हम समुद्र में बिन बुलाए मेहमान हैं, इसलिए हमें अक्सर गहरे समुद्र से हमलों का सामना करना पड़ता है। समुद्र के किनारे की सुंदरता को कैद करते हुए एक  खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें शार्क इंसान समझ कर एक कैमरे को खा जाती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zimy Da Kid (@zimydakid)

फिल्ममेकर और संरक्षणवादी जिमी डा किड (zimy da kid)  मालदीव में  अपनी एक डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक भयानक दृश्य देखा। समुद्र के सुंदर नजारों को कैद करने के लिए कैमरे को समुद्र के किनारे पर रखने वाले ज़िमी ने टाइगर शार्क के हमले को देखा। वीडियो में, कैमरे को समुद्र के नीचे की सुंदरता को कैप्चर करते हुए देखा जा सकता है। अचानक एक टाइगर शार्क उसके कैमरे के चारों ओर चक्कर लगाती है और काट लेती है। जिमी  शार्क के बारे में  बताते हैं कि  जब शार्क  किसी इंसान पर अटैक करती है तो वो इसलिए अटैक नहीं करती कि वो इंसान को खाना चाहती है बल्कि वो इसलिए अटैक करती है क्योंकि वो उसके प्रति जिज्ञासु होती है।

कुछ पल के बाद, शार्क कैमरा छोड़ देती है और तैर जाती है। हालांकि, कैमरा हमले से बच गया और शार्क के मुंह के अंदर के तृश्यों को कैद कर लिया। वीडियो हमें शार्क द्वारा खाए जाने का अनुभव देता है। इस  शानदार वीडियो को ज़िमी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था। जिमी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि टाइगर  शार्क ने अपने इंस्टा 360 कैमरे का स्वाद चखने का फैसला किया क्योंकि वह अपनी डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहा था। वीडियो को  सोशल मीडिया  पर केवल तीन दिनों में लगभग 38K बार देखा गया है, और संख्या लगातार बढ़ रही है। एक यूजर ने कहा कि यह शार्क के अंदर से एक अलग  दृश्य  था और ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा था, जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि पूरा दृश्य भयानक था।
 

Created On :   27 April 2022 12:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story