- Dainik Bhaskar Hindi
- Ajab Gajab
- This girl is always smiling, a victim of rare disease
अजब -गजब : हमेशा हंसती - मुस्कुराती है यह बच्ची, मुस्कान के पीछे छिपा है दुर्लभ बीमारी का दर्द

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आप सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का फोटो देख सकते हैं। जिसकी हंसी देख कर आप लोग खुश हो जाएंगे। अब यह बच्ची टिकटॉक स्टार बन चुकी है। उसका एक विडियो तो लोगों ने अब तक 5 करोड़ बार भी देखा है। इस प्यारी सी बच्ची का नाम आयला है। लेकिन इसकी मुस्कान पर मत जाइए। ये मुस्कान जितनी प्यारी है इसमें उतना ही दर्द छिपा है क्योंकि इसके पीछे एक रेयर डीसीज है। जिसकी वजह से बच्ची के फेस पर हमेशा स्माइल नजर आती है।
यह बच्ची ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। बच्ची का पूरा नाम आयला समर मुचा है। उसका जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। आयला की बीमारी के बारे में लोगों को बताने के लिए उसके माता-पिता ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर उसके पोस्ट डालने शुरू किये थे। बच्ची की मां का नाम क्रिस्टीना वर्चर है, वह 21 साल की हैं। बच्ची के पिता का नाम ब्लेच मुचा है, वह 20 साल के हैं। दोनों ही अपनी आने वाली संतान के लिए बहुत खुश थे। जब आयला के माता - पिता को डॉक्टर ने बच्ची के रेयर कंडीशन के बारे बताया तो उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए बताना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बहुत सारे लोगों ने उसे शुभ कामना दी। और बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।
क्यों होती है बीमारी?
आयला को ये बीमारी अपने मां के पेट में ही हो गई थी। इस में बच्चे के चेहरे की बनावट पूरी नहीं हो पाती है। और बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखने लगती है। इस बीमारी का नाम बाइलैट्रल मैक्रोस्टोमिया हैं। आप को बता दें कि साल 2007 के Cleft Palate-Craniofacial जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में मैक्रोस्टोमिया के 14 केसस के बारे में बताया गया हैं। इनके पेशेंट बढ़ रहे हैं, मगर अभी यह कंडीशन रेयर ही है। बाइलैट्रल मैक्रोस्टोमिया में शरीर के अंदरुनी अंगो को खराब भी कर सकता , वह बाहरी अंग को ठिक करने के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
अजब गजब: परमाणु हमलों में नहीं होगा इन जगहों पर कोई भी नुकसान, जानिए इसके पीछे का कारण
अजब गजब: 11 साल तक लड़के को लड़की समझती रही दुनिया, फिर जो हुआ उसने सबको चौका दिया
दैनिक भास्कर हिंदी: अजब-गजब: दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां विमान उतारना है बेहद खतरनाक
दैनिक भास्कर हिंदी: अजब-गजब: इस देश में है 105 कमरों वाला दुनिया का एक शापित होटल, जहां आजतक कोई इंसान नहीं ठहरा
दैनिक भास्कर हिंदी: अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे महंगा कबूतर, 14 करोड़ रुपए में हुआ है निलाम