ये बरसाती कीड़ा आए नजर तो तुरंत हो जाएं दूर, इंसानों की जान ले सकता है ये छोटा सा कीड़ा

This rainy worm can be seen away immediately, it can take your life
ये बरसाती कीड़ा आए नजर तो तुरंत हो जाएं दूर, इंसानों की जान ले सकता है ये छोटा सा कीड़ा
अजब -गजब ये बरसाती कीड़ा आए नजर तो तुरंत हो जाएं दूर, इंसानों की जान ले सकता है ये छोटा सा कीड़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत में मानसून आ चुका है। बारिश की वजह से सभी जगह कीचड ,पानी और कई तरह की नई परेशनियों का सामना करना पड़ता है। बरिश के मौसम में कई तरह के जीव भी दिखाई दे ही जाते हैं। इनको जीव बरसाती कीड़े के नाम से जाने जाते हैं, जो कि सिर्फ मानसून में नजर आते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बरसाती कीड़े की तस्वीर शेयर की जा रही है। ये तस्वीर लंदन की सड़को की बताई जा रही है। इन कीड़ो को स्नेल या घोंघा के नाम से  भी जाना जाता है। भारत में आप को ये कीड़े हर कही नजर आ जाएंगे। लेकिन लंदन में दिखे ये कीड़े काफी बड़े आकार के हैं। इस का दिखना, बेहद खतरनाक होता है। 

ये कीड़े लंदन में एक सड़क पर घूमते नजर आए। ये दोनों काफी बड़े और जानलेवा होते हैं। इनकी लंबाई करीब आठ इंच होती हैं। ये घोंघे  बस स्टैंड के पास कचरे के डिब्बे में पड़े हुए थे। इन्हें अफ्रीकन लैंड स्नेल के नाम से जाना जाता है। इस प्रजाती के स्नेल  को बहुत ही खतरनाक माने जाते हैं। इस स्नेल का इस तरह से सड़क पर घूमना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। वो भी इस मौसम में जब लोग झट से बीमार हो जाते हैं। 


इंसानों में फैलाते हैं कई बीमारियां

अफ्रीकन लैंड स्नेल को काफी खतरनाक माना जाता है। अफ्रीकन लैंड स्नेल किसी को काटते नहीं हैं, लेकिन ये अपने साथ एक जानलेवा पैरासाइट लेकर घूमते हैं। इस स्नेल  के अंदर मलूसकस नाम का एक पैरासाइट होता है। जो दुनिया के सबसे ज्यादा डैमेजिंग स्पीशीज माना जाता है। ये पैरासाइट इंसानों के लिए काफी खतरनाक है। इस के संपर्क में अगर इंसान आता है, तो इंसान की जान को खतरा भी हो सकता है। जब स्नेल को देखा गया उस के बाद वहां मौजूद लोगों ने इस की शिकायत वाइल्डलाइफ वोलेंटियर को दी। जिसके बाद वाइल्डलाइफ वोलेंटियर ने उनको वहां से हटा दिया। वोलेंटियर ने बताया कि इन दोनों का सड़क पर होना उनकी जान के लिए खतरा था। ये गर्मी से मर जाते हैं, और अब वोलेंटियर उसे तब तक अपने साथ रखेंगे जब तक की उन्हें कोई अडॉप्ट ना कर ले। 


 

Created On :   16 July 2022 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story