Bloodwood tree: अनोखा है ये पेड़, काटने पर निकलता है इंसानों की तरह खून

This tree is unique, blood comes out like humans after cutting
Bloodwood tree: अनोखा है ये पेड़, काटने पर निकलता है इंसानों की तरह खून
Bloodwood tree: अनोखा है ये पेड़, काटने पर निकलता है इंसानों की तरह खून

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेड़-पौधों को शाम के समय नहीं छूना चाहिए, फूल-पत्ती नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसी कई बातें हम बचपन से सुनते आए हैं और यह भी सभी ने सुना होगा कि पेड़-पौधों में भी जान होती है, चूंकि वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं। लेकिन फिर क्यों लोग इन पेड़-पौधों को काटते समय यह सब भूल जाते हैं। क्या हो अगर किसी पेड़ को काटने पर उसमें लाल रंग का खून निकलने लगे और आपको इस बात का अहसास दिलाए कि वो भी सजीव है। सुनने में यह सब भले अजीब लगे, लेकिन ऐसा होता है।

दरअसल, ऐसा एक पेड़ है जिसे काटने पर उसमें से लाल रंग का पदार्थ निकलने लगता है और कई बार इसे देखने पर आप चौंक भी सकते हैं या हो सकता है डर भी जाएं। यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है जो बेहद ही खास और अनोखा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Ajab Gajab: इंडोनेशिया के जंगल में वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल

दक्षिण अफ्रीका के अलावा यह अनौखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। इस पेड़ को लोग "ब्लडवुड ट्री" के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इसे किआट मुकवा, मुनिंगा नाम से भी जाना जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम "सेरोकारपस एंगोलेनसिस" है। 

इसके काटने पर निकलने वाला लाल रंग का पदार्थ भले ही आपको डराने वाला हो, लेकिन यह जानकर भी हैरान होंगे कि इसका उपयोग दवाई के रूप में किया जाता है। इससे पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक की जाती हैं। इसके अलावा यह पेड़खून संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। ऐसे में लोग इस पेड़ को जादुई पेड़ भी कहते हैं। 

Created On :   30 Jun 2020 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story