एक सोता तो दूसरा छींकता, एक इंसान के सिर पर दो चेहरे 

Two face of a man, one of was sleeping and another one sneezed
एक सोता तो दूसरा छींकता, एक इंसान के सिर पर दो चेहरे 
एक सोता तो दूसरा छींकता, एक इंसान के सिर पर दो चेहरे 

डिजिटल डेस्क, लंदन। अगर किसी इंसान के दो चेहरे देखने मिलें तो आपको कैसा लगेगा, निश्चित ही आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दो चेहरों ने दुनिया को आश्चर्य में डाला। इंग्लैंड के एडवर्ड मोर्दकै जन्‍म के साथ ही इस अवस्‍था में पैदा हुए थे। उनके सिर में एक मुंह तो आम इंसानों की तरह ही था, लेकिन दूसरा सिर के पीछे था। जो कि पूर्णतः विकसित नहीं था। 

सिर्फ छींकना और हंसना 

एडवर्ड बचपन से ही अपनी इस स्थिति को लेकर काफी परेशान रहते थे, क्योंकि उनका एक मुंह अगर एक सोता था तो दूसरा छींकता था। इससे ना ही वे सुकून से सो सकते थे और ना ही दूसरे काम कर पाते थे। उनका दूसरा मुंह छींकने और हंसने के अलावा कोई भी एक्टिविटी नहीं करता था। लोगों ने तो मोर्दकै के दूसरे मुंह को शैतान का रूप कहना शुरू कर दिया था। थोड़ा तिरछा खड़ा होकर देखने पर उनका सिर बेहद डरावना दिखाई देता था। 

परेशान हो गए एडवर्ड 

यही नहीं मोर्दकै ने दूसरे सिर को अपने से अलग करने के लिए डॉक्टर से भी कहा। लेकिन कोई भी डॉक्टर उनके दूसरे मुंह की सर्जरी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। लंबे समय तक अपनी जिंदगी की जंग वे दो चेहरों के साथ ही लड़ते रहे, लेकिन एक दिन उन्होंने हार मान ली और अपने दो चेहरों से परेशान होकर एडवर्ड मोर्दकै ने 23 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली, लेकिन अब भी दो चेहरों की वजह से इनका जिक्र जब-तब किया जाता है। 

Created On :   30 Aug 2017 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story