वायरल वीडियो, मेट्रो में किया लड़का-लड़की ने अनोखा काम

वायरल वीडियो, मेट्रो में किया लड़का-लड़की ने अनोखा काम

डिजिटल डेस्क। आमतौर पर लोग सफर के दौरान अपने मोबाइल फोन में ही व्यस्त नजर आते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक और युवती कुछ ऐसा काम कर रहे हैं जिसे देख सभी आश्चर्यचकित हैं। 

दरअसल मैरी कैर नाम की एक महिला ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें एक लड़का और लड़की मेट्रो के अंदर बैठने की जगह टेबल-टेनिस गेम खेल रहे हैं। मेट्रो में आसपास बैठे लोग भी उन्हें देख खूब एंजॉय कर रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक यह वीडियो न्यूयार्क का बताया जा रहा है, जो तेजी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। महज कुछ दिनों में ही लगभग 50 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।   

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   2 July 2019 5:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story