16 साल में 160 बार खतरनाक सांपों से खुद को डसवा चुका है ये शख्स

Weird Amateur scientist inflicts himself, Tim Friede from USA
16 साल में 160 बार खतरनाक सांपों से खुद को डसवा चुका है ये शख्स
16 साल में 160 बार खतरनाक सांपों से खुद को डसवा चुका है ये शख्स

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन। इस शख्स का नाम टिम है। सांप पालने का इतना शौक है कि 160 बार खुद को सांपों से डसवा चुका है। इसका कहना है कि इससे उसकी इम्युनिटी सिस्टम यानि की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उसे सांपों से डर नहीं लगता, बल्कि वह सांपों के बगैर रह नहीं सकता। 

 

इसलिए डसवाते हैं खुद को 

यह खुद को ब्लैक मांबा से भी डसवा चुका है। जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका जहर कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक होता है और संपर्क में आते ही इंसान की मौत हो जाती हैं। इसके अलावा टिम खुद को अब अब तक कोबरा, ताइपन जैसे जानलेवा सांप भी डस चुके हैं। फिर भी उनका शौक जस का तस बरकरार है। सांप के काटने से इन्हें कुछ निशान जरुर पड़ते हैं लेकिन कुछ समय में ये चले भी जाते हैं।

 

He presses the Black Mamba's teeth deep into his skin to inject the venom.

 

शादीशुदा और बच्चे भी हैं टिम के

टिम की उम्र करीब 37 साल बताई जाती है। इनकी शादी हो चुकी है और बच्चा भी है। इनकी पत्नी टिम के इस शाैक की वजह से 20 साल की शादी को छोड़कर जा चुकी हैं। इनके दूसरे फ्रेंडस भी टिम काे ऐसा ना करने की सलाह देते हैं। लेकिन इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के चलते इन्होंने डेढ़ सौ से ज्यादा बार खुद को सांपों से डसवा लिया है। ऐसा करते इन्हें 16 साल से अधिक बीत चुके हैं।

 

Tim Friede handles a snake while his ex-wife Beth looks on. She left him after 20 years of marriage.

 

हर बार ले आते हैं दूसरी प्रजाति का नया सांप

टिम ने 2011 में कोबरा से डसवाया था। ये हर बार नया प्रजाति का व पहले से ज्यादा जहरीला सांप लेकर आ जाते हैं। अमेरिका में इन्हें सभी जानने लगे हैं वह भी इनके इस अजीब शौक की वजह से। हालांकि विशेषज्ञ इसे खतरनाक मानते हैं। उनका कहना है कि ये वक्त के बाद ये नशे की तरह काम करने लगता है और अपने साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इनके बारे में ऐसा भी बताया जाता है कि ये एक साइंटिंस्ट हैं अाैर वैक्सीन डेवलप करने के लिए एेसा करते हैं। 

TIm handles a Black Mamba in its tank at his home in Fond Du Lac, Wisconsin.

 

Created On :   5 Nov 2017 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story