अजब परंपरा! यहां शादी से पहले सेक्स कर सकती हैं लड़कियां

women can do sex before her marriage in baiga tribe mandla
अजब परंपरा! यहां शादी से पहले सेक्स कर सकती हैं लड़कियां
अजब परंपरा! यहां शादी से पहले सेक्स कर सकती हैं लड़कियां

डिजिटल डेस्क, मंडला। वैसे तो आदिवासियों की हर एक परंपरा ही हमें आश्चर्य में डालती है, लेकिन यहां लड़कियों को इतनी छूट है जितनी हम सोच भी नहीं सकते। यहां लड़कियां ना सिर्फ अपना पति खुद चुन सकती हैं, बल्कि उसके साथ शादी से पहले सेक्स भी कर सकती हैं...

बैगा आदिवासी लड़कियां खुद अपना लाइफ पार्टनर चुनती हैं। इनमें शादी से पहले सेक्सुअली रिलेशन पर रोक नहीं है। ये बात जैसे ही माता-पिता या समाज को पता चलती है आम सहमति बनाकर दोनों की शादी कर दी जाती है। इसके लिए बकायदा पंचायत बैठायी जाती है।

लव मैरिज
बैगाओं में लव मैरिज की परंपरा भी है। यहां लड़कियां खुद अपने लिए लड़का पसंद करती हैं। इसके बाद वह अपने घर वालों को व लड़के के घर वालों को अपनी पसंद बताती हैं। जब लड़के के घर वाले लड़की की बात नहीं मानती तो वह उनके घर पर ही धरने पर बैठ जाती है। जब तक लड़के के परिवार वाले हां नहीं कर देते तब वह वह वहीं बैठी रहती है। इसके बाद दोनों परिवार के लोग मिलकर शादी करा देते हैं।

जंगल में बिताते हैं रात
लड़कियों को यहां हर तरह की आजादी दी गई है। एक अन्य परंपरा के तहत लड़का-लड़की एक स्थान पर एकत्रित होते हैं। अपनी पसंद का पार्टनर चुनते हैं खूब नाचते-गाते हैं। और रात जंगल में अकेले बिताते हैं। सुबह आकर अपनी पसंद सबको बताते हैं जिसके बाद उनकी शादी होती है।

Created On :   26 July 2017 8:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story