इन देशों की अजीब परंपरा जानकर रह जाएंगे दंग, जीभ दिखाकर व नाक रगड़कर करते हैं मेहमानों का स्वागत

इन देशों की अजीब परंपरा जानकर रह जाएंगे दंग,  जीभ दिखाकर व नाक रगड़कर करते हैं मेहमानों का स्वागत
अजब-गजब इन देशों की अजीब परंपरा जानकर रह जाएंगे दंग, जीभ दिखाकर व नाक रगड़कर करते हैं मेहमानों का स्वागत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया भर में कई तरह के रीति-रिवाज है। लोग अपने देश की संस्कृति को भली- भांति जानते हैं और उसका पालन भी करते है। भारत में कुछ अलग रिवाज है, तो वहीं विदेश में रहने वाले लोगों की कुछ अलग नियम होते हैं। इंडिया में तो  जब घर पर कोई बड़े-बुजुर्ग या मेहमान आते हैं तो उनके स्वागत में सबसे पहले बड़ो को दूर से प्रणाम किया जाता है या उनके पास जाकर उनके पांव छुए जाते हैं, तो विदेशो में पास जाकर गाल में किस कर उनका स्वागत किया जाता है, या फिर गले मिला जाता है। पहले से चली आ रही नियमों का पालन करते हुए लोग अलग-अलग तरीको से स्वागत करते हैं। लेकिन भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे और हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए जानें इस परंपरा के बारे में

क्या है जीभ दिखाने की परंपरा?

भारत में किसी को जीभ दिखाने का मतलब चिढ़ाना होता है। ये काम स्कूली बच्चे अक्सर अपने दोस्तों को चिढ़ाने में करते रहते है। जिससे कई दफा तो आपस में लड़ाई भी हो जाती है। भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में मेहमानों के आने पर उन्हें जीभ दिखाया जाता है, वहां लोग इसे बुरा नहीं बल्कि अच्छी परंपरा मानते हैं। लोग इसे शुभ मानते हैं और जब भी लोग एक-दूसरे से मिलते हैं तब उन्हे जीभ दिखाते हैं। तिब्बती परंपराओं के मुताबिक, यहां के राजा ने ऐसा करके अतिथियों का स्वागत किया था। तभी से ही इस परंपरा को लोगों ने मानना शुरु कर दिया है।

एक ऐसी ही परंपरा ग्रीनलैंड में है, जिसके बारे में सुनकर जरूर हैरान होंगे। यहां पर भी अतिथियों के आने पर नाक रगड़ कर स्वागत किया जाता है। इसके अलावा मेहमानों के आने पर उनकी खुश्बू सूंघी जाती है। लोग एक- दूसरे के गाल और बाल सूंघते हैं। बाल और गाल सूंघना भी उनकी परंपरा का हिस्सा है। केन्या में रहने वाले आदिवासी भी अपने मेहमानों का स्वागत अलग तरीके से करते है। लोग मेहमानों को देखते ही खास तरीके से नाचने लगते हैं। वह एक जैसे नाचते है, उनकी यह परंपरा शुभ मानी जाती है। उनकी नाच में ऊंची छलांग लगाई जाती है। 

Created On :   11 Nov 2022 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story