इस स्पेशल अंदाज में चाचा अनिल कपूर ने अर्जुन को किया बर्थडे विश

इस स्पेशल अंदाज में चाचा अनिल कपूर ने अर्जुन को किया बर्थडे विश

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-26 09:40 GMT
इस स्पेशल अंदाज में चाचा अनिल कपूर ने अर्जुन को किया बर्थडे विश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए उनसे जुड़े हर शख्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। खासकर चाचा अनिल कपूर का विश बहुत खास था। अनिल कपूर ने बहुत की यूनिक अंदाज में अर्जुन कपूर को विश किया। 

अनिल कपूर ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। अनिल ने इस फोटो कोलाज के साथ एक प्यार भरा संदेश भी लिखा है। अनिल द्वारा शेयर की गई फोटोज को देखकर अर्जुन और अनिल की बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खैर, दोनों की बॉन्डिंग सिर्फ रियल लाइफ में ही नहीं, रील लाइफ में भी देखी जा चुकी है। दोनों की साथ में आई मूवी मुबारकां में फैंस दोनों की बॉन्डिंग देख चुके हैं, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। कुल मिलाकर चाचा-भतीजे की यह जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों पर ही हिट है।

बता दें सोनम और आनंद की शादी में अर्जुन ने बड़े भाई की पूरी जिम्मेदारी निभाई थी। अर्जुन की बॉन्डिंग अनिल के बच्चों सोनम, रिया और हर्षवर्धन के साथ भी बहुत अच्छी है। इसके अलावा अर्जुन अक्सर अपने रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही  निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग मूवी "पानीपत" में दिखेंगे। इस​ फिल्म में कृति सैनन और संजय दत्त भी उनके साथ होंगे। 

Tags:    

Similar News