देखें विद्या बालन का 'कुछ टैकटुक टाइमपास', हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

देखें विद्या बालन का 'कुछ टैकटुक टाइमपास', हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-18 07:07 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की बेगम जान विद्या बालन ने अपना एक टिक टॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्या पंडित जी की आवाज पर लिंक सिन्क करती नजर आ रही हैं। वे पंडित जी की आवाज में कह रही हैं कि "शास्त्रों के अनुसार, हर कुंवारी लड़की में नौ देवियों का वास होता है, लेकिन शादी के बाद कौन सी देवी एक्टिव होगी, ये पति के कर्मों पर निर्भर करता है।"

इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्या ने कैप्शन में लिखा कि "कुछ टैकटुक टाइमपास।" वीडियो शेयर करने के दो घंटे बाद ही इस पर 1.35 लाख व्यू आ चुके थे। लोग उनके इस वीडियो को बहु​त पसंद कर रहे हैं। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो विद्या साउथ सुपरस्टार राजनेता एनटीआर की बायोपिक में नज़र आईं थीं। वे अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मन जोशी, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हाड़ी भी हैं। ये फिल्म इसरो के वैज्ञानिकों की लगन और कड़ी मेहनत की कहानी है। इस फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है।

Tags:    

Similar News