बॉलीवुड: रवीना टंडन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर एकाउंट, मुंबई पुलिस आयुक्त के खिलाफ आपत्तिनक पोस्ट किए

बॉलीवुड: रवीना टंडन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर एकाउंट, मुंबई पुलिस आयुक्त के खिलाफ आपत्तिनक पोस्ट किए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-03 19:11 GMT
बॉलीवुड: रवीना टंडन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर एकाउंट, मुंबई पुलिस आयुक्त के खिलाफ आपत्तिनक पोस्ट किए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन के नाम से बनाया गया फर्जी ट्विटर एकाउंट बोट (BOT) है। इस ट्विटर एकाउंट का इस्तेमाल कर मुंबई पुलिस आयुक्त के खिलाफ आपत्तिनक टिप्पणी और तस्वीर पोस्ट करने के लिए किया गया था। अभिनेत्री की शिकायत के बाद जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। 

पुलिस के मुताबिक बोट अकाउंट वो होते हैं जिन्हें तकनीक की मदद से एक साथ हजारों की संख्या में बनाया जाता है। किसी इंसान के लिए इतने एकाउंट का इस्तेमाल करना संभव नहीं होता इसलिए इसे कंप्यूटर (बोट्स) के जरिए चलाया जाता है और यह अपने आप कुछ मिनटों में हजारों ट्वीट रीट्वीट कमेंट करते हैं। बोट एक सॉफ्टवेयर है जो ट्विटर अकाउंट को ट्विटर एपीआई के जरिए चलाता है। कुछ लोग इस तकनीक का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं और पैसे लेकर खास विषय पर कुछ ही मिनट में हजारों ट्वीट करते हैं। ऐसे 50 लाख से ज्यादा ट्वीट हर महीने किए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी इस तकनीक का काफी दुरुपयोग किया गया और मुख्यमंत्री  कार्यालय, आदित्य ठाकरे, संजय राऊत, परमबीर सिंह को निशाना साधते हुए हजारों ट्वीट किए गए। इसके अलावा बेबी पेंग्विन, जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत, परमबीर सिंह स्कैम, परमबीर सिंह रिजाइन, टीआरपी स्कैम, अरेंट परमबीर जैसे दर्जनों हैशटैग ट्रेेंड करने के लिए बोट अकाउंट के इस्तेमाल किए गए।

डेढ़ लाख से ज्यादा फर्जी खाते
साइबर और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने इस बाबत मुंबई पुुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है इसके मुताबिक इस साल जून से अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर के खिलाफ ट्रेंड के लिए बोट अकाउंट और हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। साइबर विशेषज्ञों को ऐसे डेढ़ लाख खातों के बारे में पता चला है जिनमें से 80 फीसदी संदेहास्पद हैं। जिनका इस्तेमाल महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिए हुआ। इनमें से कई अकाउंट विदेश से चलाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इसके लिए कई जानी मानी हस्तियों के नामों का चोरी छिपे या उनकी सहमति से भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News