मक्का के बाद वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे किंग खान, लाल टीका लगाए फोटोज हुई वायरल 

बॉलीवुड मक्का के बाद वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे किंग खान, लाल टीका लगाए फोटोज हुई वायरल 

Shiv Pathak
Update: 2022-12-13 15:30 GMT
मक्का के बाद वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे किंग खान, लाल टीका लगाए फोटोज हुई वायरल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख इन दिनों अपनी आपकमिंग फिल्म पठान की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हालही में उनकी फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हुआ है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म की सफलता के लिए अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहरुख मक्का पहुंचे थे। वहीं हालही में वो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपना फेस कवर कर माता जी का आशीर्वाद लिया था, लेकिन अब उनके वैष्णो देवी की ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें शाहरुख अपने माथे पर टीका लगाए नजर आ रहे हैं। 

अपनी एक्टिंग से दुनिया भर के लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस पागल रहते हैं। इसीलिए वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख ने अपना चेहरा कवर करके माता के दर्शन किए। लेकिन माता के दर्शन के बाद की शाहरुख की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें शाहरुख वाइन कलर की स्वेट टी-शर्ट के साथ बीन कैप पहने नजर आ रहे है। साथ ही उनके माथे पर मंदिर का लाल टीका लगा दिख रहा है।

शाहरुख की इस फोटो में उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी ले रहा है। यह व्यक्ति वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का ही कोई ऑफिशियल बताया जा रहा है। शाहरुख की इस फोटो को देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे है। 

शाहरुख सोमवार को पठान मूवी के डायरेक्टर सिद्वार्थ आनंद के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक ओवरसाइज्ड हुडी और अपने चेहरे को छुपाने के लिए मास्क लगाया था। वहीं इससे पहले वो उमराह करने मक्का भी पहुंचे थे। जहां उन्हें सफेद लिबास में देखा गया था। शाहरुख की मक्का की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

गौरतलब है कि. शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के साथ चार सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसलिए शाहरुख अपनी फिल्म की सफलता के लिए अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर मन्नत मांगने पहुंच रहे हैं। उनकी इस फिल्म के लिए फैंस में खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हालही में रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग और दीपिका-शाहरुख की कमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शाहरुख की यह मचअवेटेड मूवी अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
 

Tags:    

Similar News