दिवाली पर सितारों का धमाल, प्रियंका से लेकर आलिया का नजर आया ऐसा लुक

सितारों की दिवाली दिवाली पर सितारों का धमाल, प्रियंका से लेकर आलिया का नजर आया ऐसा लुक

Neha Kumari
Update: 2021-11-05 05:51 GMT
दिवाली पर सितारों का धमाल, प्रियंका से लेकर आलिया का नजर आया ऐसा लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में दीवाली का जश्न खास अंदाज में मनाया गया, इस बीच स्लेबस ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। प्रियंका से लेकर आलिया तक ने दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक में पूजा की, वहीं कई सेलेब्स स्टाइलिश ड्रेस में परिवार के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर सभी सेलेब्स का जलवा देखने को मिला, हर किसी ने काफी खूबसूरत फोटो शेयर की है। आप भी यहां देख सकते हैं सेलेब्स के दिवाली लुक।

विदेश में रह रही प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ पूजा करके दिवाली मनाई है, पूजा के दौरान प्रियंका पीले रंग की साड़ी में दिख रही हैं, वहीं पति निक जोनस ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहन रखा है। दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में काफी प्यारे लग रहे हैं।

रनबीर कपूर  और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनो के साथ की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में आलिया और रनबीर एक दूसरे में खोए दिखाई देते हैं। उनके फैंस को यह तस्वीर काफी लुभा रही है। आलिया ने सुनहरे डॉट वाली नीले रंग की कुर्ती  पहनी है तो वहीं रनबीर ने काले कलर का कुर्ता।

दिवाली पर करीना कपूर पति सैफ अली खान और अपने दो बच्चों के साथ नजर आई। करीना के इस फैमिली फोटो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना और सैफ ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी अच्छे लग रहे हैं। उनके दोनों बेटों को भी इस प्यारे से लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

दिवाली पर मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गुलाबी साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं अर्जुन ने काले रंग का कुर्ता पहना है जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे है। 

यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ अपनी पहली दिवाली मना रही हैं, दोनों इस तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं, यामी ने नीले रंग की पत्तीदार कुर्ती पहनी है तो आदित्य ने क्रीम कलर का कुर्ता। 

इस दिवाली कटरीना ने अपनी मां और बहन के सााथ दिवाली की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, कटरीना साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं उनकी मां और बहन ने भी ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हैं।

दीपिका पदुकोण ने दिवाली पर लाइट पिंक कलर की कुर्ती पहनी थी, इस कुर्ती के साथ उन्होंने सिल्वर कलर इअरिंग की पेअरिंग की थी। इस तस्वीर से वह अपने फैंस का दिल जीत रही हैं।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News