प्रियंका ने गाया जोनस ब्रदर्स का सॉन्ग 'सकर', निक के साथ डांस करती आईं नजर

प्रियंका ने गाया जोनस ब्रदर्स का सॉन्ग 'सकर', निक के साथ डांस करती आईं नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-16 09:54 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रियंका और निक दोनों को ही पार्टीज और घूमना फिरना बहुत पसंद हैं। काम के अलावा दोनों अपना ज्यादातर समय यूं ही बिताना पसंद करते हैं। हालही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो मे प्रियंका, जोनस ब्रदर्स के फेमस सॉन्ग "सकर" को गाती नजर आ रही हैं। प्रियंका का ये म्यूजिक निक भी बहुत एंजॉय कर रहे हैं। 

यह वीडियो कराओके नाइट का है। इसमें प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ झूमते दिख रही हैं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना है। प्रियंका और निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक ​इटली से हॉलीडे मनाकर लौटे हैं। वहां दोनों ने खूब मस्ती की। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई, जो लोगों ने खूब पसंद की। जब दोनों इटली में थे तो उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पास्ता बनाते नजर आ रहे थे। 

इस वीडियो को दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया, जिसमें प्रियंका दोनों कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। इस ट्रिप के दौरान निक, प्रियंकाhollbolly के फोटोग्राफर बन गए और उनकी खूब सारी तस्वीरें क्लिक की थी। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म स्कॉय इज पिंक में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। फिल्म को सोनाली बोस ने डॉयरेक्ट किया है। ​उनके साथ फरहान अख्तर और जा​यरा वसीम भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

Tags:    

Similar News