एयर इंडिया का खराब हुआ सॉफ्टवेयर, देरी से उड़ेे विमान

एयर इंडिया का खराब हुआ सॉफ्टवेयर, देरी से उड़ेे विमान

Tejinder Singh
Update: 2019-04-28 12:10 GMT
एयर इंडिया का खराब हुआ सॉफ्टवेयर, देरी से उड़ेे विमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एयर इंडिया का साॅफ्टवेयर खराब होने से शनिवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागपुर विमानतल पर यात्री कई घंटे फंसे रहे।  सॉफ्टवेयर खराब होने से यात्रियों के चेक इन और बैगेज की सुविधा बंद हो गई। रिजर्वेशन भी करीब 5 घंटे ठप रहा। मुंबई और रायपुर से आने वाले विमान भी समय से नागपुर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

4.30 घंटे देरी से पहुंचा विमान

मुंबई से नागपुर आने वाला एयर इंडिया का  विमान क्रमांक 627 अपने तय समय सुबह 7.20 बजे के बजाय 4.20 घंटे देरी से पहुंचा। इससे वह नागपुर से सुबह 7.55 बजे की जगह दोपहर 1.15 बजे उड़ान भर सका। वहीं रायपुर से आने वाला विमान भी काफी देरी से आया। इससे सुबह जाने वाला विमान शाम को पहुंचा। नागपुर से सुबह 8.55 बजे उड़ान भरनेवाला वाला विमान दोपहर 3.20 बजे उड़ान भर सका।

मुंबई का विमान रद्द होने के कयास

मुंबई से नागपुर आकर वापस मुंबई जाने वाला विमान क्रमांक 630 सॉफ्टवेयर खराब होने से  रद्द होने के कयास लगाए जाता रहे। यह विमान नागपुर से रात 9.15 बजे उड़ान भरने वाला था। यदि यह विमान नागपुर पहुंचा भी तो करीब 6 घंटे देरी से मुंबई पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी। विमानों की लेट-लतीफी से परेशान यात्री बार-बार अपनी घड़ी देखते रहे और स्टॉफ से पूछते रहे कि आखिरकार विमान कब आएगा और सिस्टम कब चालू होगा। एयर इंडिया के स्टॉफ बस यही आश्वासन देते रहे कि शीघ्र ही सिस्टम दुरुस्त कर लिया जाएगा, लेकिन यात्री अपनी समयबद्धता को लेकर परेशान होते रहे।

Tags:    

Similar News