- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पांच साल में नागपुर जिले की 10...
Nagpur News: पांच साल में नागपुर जिले की 10 ग्राम पंचायत को नप, नपं का मिला दर्जा

- कुही तहसील में हरदोली नई ग्रापं की स्थापना
- खापरी (रेलवे) ग्रापं में कलकुही का समावेश
Nagpur News गांवाें का विस्तार होकर छोटे शहरों में तब्दील होने पर ग्राम पंचायत के बदले उसे नगर परिषद व नगर पंचायत का दर्जा दिया जा रहा है। 6 साल में जिले की 10 ग्राम पंचायतों को नगर परिषद व नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। वहीं दो ग्राम पंचायतों का एक ग्राम पंचायत में समायोजन किया गया। एक नई ग्राम पंचायत की स्थापना की गई।
साल 2019 से हुई शुरुआत : जिले में ग्राम पंचायतों को नगर परिषद व नगर पंचायत का दर्जा देने की साल 2019 में बेसा व पीपला (घोगली) ग्राम पंचायतों का नगर पंचायत में विलय से शुरुआत हुई। उसके बाद साल 2022-2023 में नागपुर ग्रामीण तहसील के बहादुरा व पारशिवनी तहसील के कांद्री ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। साल 2023-2024 में हिंगना तहसील के डिगडोह को नगर परिषद, नीलडोल को नगर पंचायत, कामठी तहसील के बीड़गांव ग्राम पंचायत का नगर पंचायत में रूपांतरण कर बीड़गांव-तरोड़ी (खुर्द)- पांढुर्णा नगर पंचायत, काटोल तहसील के कोंढाली ग्राम पंचायत का नगर पंचायत, नागपुर ग्रामीण तहसील के गोधनी रेलवे ग्राम पंचायत को नगर पंचायत व कामठी तहसील के येरखेड़ा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया।
खापरी-कलकुही का समायोजन, हरदोली नई ग्रापं : नागपुर ग्रामीण तहसील के दायरे में आनेवाली खापरी (रेवले) ग्राम पंचायत में कलकुही ग्राम पंचायत का समायोजन किया गया। वहीं कुही तहसील में हरदोली नई ग्राम पंचायत स्थापना की गई।
जिले में 758 ग्रापं : शहरीकरण बढ़ने के साथ ही प्रशासकीय कामकाज की दृष्टि से ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत प नगर परिषद का दर्जा देने का सिलसिला साल 2019 से शुरू हुआ। जिले में साल 2017-2018 में ग्राम पंचायतों की संख्या 769 थी। बड़ी ग्राम पंचायतों को नगर परिषद व नगर पंचायत का दर्जा देने पर घटकर 758 रह गई है। ग्राम पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के दायरे में आती है। जिला स्तर पर जिला परिषद का ग्राम पंचायतों को कमकाज पर नियंत्रण है। नगर परिषद तथा नगर पंचायत नगर विकास विभाग के दायरे में आने से उनके कामकाज पर जिला परिषद के नियंत्रण से बाहर हो गई है।
घट सकती है जिप सदस्य संख्या : साल 2020 के जिप चुनाव में जिला परिषद सदस्य संख्या 58 रही। पांच साल में 10 ग्राम पंचायतों को नगर परिषद व नगर पंचायत का दर्जा देने पर जिला परिषद के दायरे से हट गई। आगामी जिला परिषद चुनाव में सदस्य संख्या पर इसका परिणाम हो सकता है। नई सर्कल रचना में जिप की सदस्य संख्या 58 से घटकर 56 पर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Created On :   9 May 2025 4:42 PM IST