- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चार वकीलों की बॉम्बे हाईकोर्ट में...
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम: चार वकीलों की बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्ति की सिफारिश

- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
- बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश
Nagpur News. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर नागपुर के चार वकीलों एड. मेहरोज खान पठाण, एड. राज वाकोडे, एड. नंदेश देशपांडे और एड. रजनीश व्यास को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ये चारों वकील अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त होंगे।
एड. मेहरोज खान पठाण बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि एड. नंदेश देशपांडे डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (केंद्र सरकार) हैं। वहीं, एड. राज वाकोडे और एड. रजनीश व्यास निजी वकालत करते हैं।
इन चारों को वकालत के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उन्होंने संवैधानिक, सिविल और आपराधिक मामलों सहित कई महत्वपूर्ण प्रकरणों को सफलतापूर्वक संभाला है। उनके अब तक के सफल करियर को ध्यान में रखते हुए ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें अतिरिक्त न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।
Created On :   21 Aug 2025 5:27 PM IST