छोटे-छोटे उद्योग ही बनाएंगे महिलाओं को बिजनेस लीडर: अमृता फडणवीस

छोटे-छोटे उद्योग ही बनाएंगे महिलाओं को बिजनेस लीडर: अमृता फडणवीस

Anita Peddulwar
Update: 2018-02-12 07:43 GMT
छोटे-छोटे उद्योग ही बनाएंगे महिलाओं को बिजनेस लीडर: अमृता फडणवीस

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  एक्सिस बैंक की उपाध्यक्ष अमृता फडणवीस ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। छोटे-छोटे उद्योगाें में हाथ आजमाने वाली महिला उद्यमी भविष्य में बिजनेस लीडर बनेंगी। रेशमबाग में महिला उद्योजिका सम्मेलन के अवसर पर श्रीमती फडणवीस ने कहा कि जो गृहणियां घर में रहकर बच्चों को संभालती है, घर संभालती है, वे बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा व कौशल दिखाए। उनका विकास निश्चित ही होगा। उद्योग करते समय महिलाआें को मार्केटिंग के साथ सामाजिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। फडणवीस ने बिजनेस में उतरीं महिलाओं को  मेहनत से जुटने और मार्केटिंग क्षेत्र में अपना अलग मुकाम बनाने की भी सलाह दी। सभापति वर्षा ठाकरे ने प्रास्ताविक किया। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं की सहभागिता और भूमिका पर मार्गदर्शन किया।  मनपा के समाज कल्याण विभाग की ओर से लाडली लक्ष्मी योजना की पॉलिसी का वितरण किया गया।  जिसका बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ लिया। 

बच्चों की 690 पालिसियां निकाली
इस अवसर पर शून्य से एक साल के बच्चों की 690 पालिसियां निकाली गईं। 20 साल तक इसका प्रिमियम मनपा भरेगी। मनपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की इस अवसर पर विस्तार से जानकारी दी गई। 10 उत्कृष्ट स्टाल धारकों का सत्कार किया गया। पुराने गीतों के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर मनपा सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, पूर्व महापौर प्रवीण दटके, पार्षद दयाशंकर तिवारी, सभापति भगवान मेंढे, पार्षद पिंटू झलके, सभापति वर्षा ठाकरे, दिव्या धुरडे, वंदना भगत, मनपा उपायुक्त डा. रंजना लाडे, सहायक आयुक्त राजू भिवगडे उपस्थित थे। संचालन किशोर गलांडे ने व आभार मनपा उपायुक्त डा. रंजना लाडे ने माना। बता दें कि नागपुर में गृह उद्योग से लेकर अन्य बिजनेस से महिलाएं बड़ी संख्या में जुड़ी हुईँ हैं। जिन्हेंं अवसर प्रदान करने के लिए समय-समय पर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाती है।

Similar News